सड़क में गड्ढे या गड्ढों में सड़क? NH-143 पर हर कदम खतरा
राष्ट्रीय राजमार्ग 143 में बड़े-बड़े गड्ढा | Prabhat Khabar Network
कोलेबिरा में राष्ट्रीय राजमार्ग 143 पर बने बड़े गड्ढों के कारण वाहन चालकों को भारी परेशानी हो रही है. ग्रामीणों ने सड़क की मरम्मत की मांग की है.
कोलेबिरा. कोलेबिरा प्रखंड मुख्यालय से गुजरकर ओड़ीसा को जोड़ने वाली राष्ट्रीय राजमार्ग 143 में इन दिनों हुए लगातार बारिश के कारण बड़े-बड़े गड्ढे बन गये हैं.
आपके शहर में
जिसके चलते वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. जानकारी के अनुसार कोलेबिरा प्रखंड मुख्यालय में देवनदी मोड़ से लेकर कोलेबिरा सिमडेगा सीमांत तक सैकड़ों की संख्या में गड्ढे बन गये हैं.
इन गड्ढों के कारण अक्सर दुर्घटनाएं हो रही हैं. ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से राष्ट्रीय राजमार्ग 143 में हुए गड्ढे को जल्द से जल्द दुरुस्त कराने की अपील की है.
ये भी पढ़ें: रक्षाबंधन पर खास पहल: राखी के साथ सिमडेगा की महिलाएं बना रहीं अपना कारोबार
ये भी पढ़ें: हादसे के बाद ट्रेलर लेकर भागा चालक, पुलिस ने ऐसे पीछा कर दबोचा; एक की गयी जान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By रथिंद्र गुप्ता
रथिंद्र गुप्ता कोलेबिरा डेटलाइन से 1998 से प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं. जन सारोकार से संबंधित क्षेत्रों में उनकी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए