मेजर ध्यानचंद हॉकी चैंपियनशिप का ऐलान, 25 अगस्त तक करा सकेंगे निबंधन
फोटो स्ट्रोटर्फ स्टेडियम | Prabhat Khabar Network
सिमडेगा में 29 अगस्त से 21वीं मेजर ध्यानचंद सीनियर जिलास्तरीय हॉकी चैंपियनशिप का आयोजन होगा. इसमें महिला और पुरुष वर्ग की टीमें हिस्सा लेंगी.
सिमडेगा.हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती सह राष्ट्रीय खेल दिवस पर सिमडेगा में 21वीं मेजर ध्यानचंद सीनियर सिमडेगा जिला महिला व पुरुष हॉकी चैंपियनशिप 2026 का आयोजन किया जायेगा. हॉकी सिमडेगा के तत्वावधान में खेल विभाग, सिमडेगा पुलिस व खेलप्रेमियों के सहयोग से यह प्रतियोगिता 29 अगस्त से सात सितंबर 2026 तक एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम सिमडेगा में आयोजित होगी.
आपके शहर में
प्रतियोगिता में महिला वर्ग की 16 तथा पुरुष वर्ग की 32 टीमों को शामिल किया जायेगा. प्रतियोगिता का उद्देश्य जिले के ग्रामीण व स्थानीय क्षेत्रों में छिपी हॉकी प्रतिभाओं को बेहतर मंच प्रदान करना, उन्हें प्रतिस्पर्धात्मक अवसर देना और भविष्य के लिए बेहतर खिलाड़ी तैयार करना है. आयोजकों ने स्पष्ट किया है कि प्रतियोगिता में केवल सिमडेगा जिले के वैसे खिलाड़ी ही भाग ले सकेंगे, जो वर्तमान में जिले में रह रहे हैं. सिमडेगा के वैसे खिलाड़ी जो दूसरे जिले में प्रशिक्षण ले रहे हैं अथवा रह रहे हैं, उन्हें टीम में शामिल नहीं किया जा सकेगा. जिले में संचालित खेल प्रशिक्षण केंद्रों की टीमें केवल अपने संबंधित प्रशिक्षण केंद्र के खिलाड़ियों से ही गठित होंगी.
ये भी पढ़ें: GNM नर्सिंग एग्जाम के फाइनल रिजल्ट के दिन ही जिंदगी की आखिरी परीक्षा हार गईं निशि ममता लकड़ा
25 अगस्त तक होगा निबंधन
प्रतियोगिता में भाग लेने की इच्छुक टीमों को अपने पूरे नाम के साथ 18 खिलाड़ियों की सूची जमा करनी होगी. सूची में खिलाड़ी का नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि, आधार नंबर, गांव, पंचायत व मोबाइल नंबर देना अनिवार्य होगा. इसके अलावा टीम के कोच व मैनेजर का नाम और मोबाइल नंबर तथा खिलाड़ियों के आधार कार्ड की छायाप्रति जमा करनी होगी. टीमें अपना निबंधन हॉकी सिमडेगा के कार्यालय में अथवा ई-मेल hockeysimdegajharkhand@gmail.com पर करा सकती हैं. निबंधन की अंतिम तिथि 25 अगस्त 2026 को अपराह्न चार बजे तक निर्धारित की गयी है. प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए किसी प्रकार का निबंधन शुल्क नहीं लिया जायेगा. विशेष जानकारी के लिए हॉकी सिमडेगा के तकनीकी प्रमुख पैंक्रेसियस टोप्पो से मोबाइल नंबर 09973838868 पर संपर्क किया जा सकता है.
ये भी पढ़ें: सिमडेगा में आम बागवानी से मिली नई पहचान, मनरेगा ने बढ़ाई किसान परिवार की आय
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए