श्रद्धालुओं ने रामरेखा धाम के पवित्र कुंड में आस्था की डुबकी लगायी

Published by : VIKASH NATH Updated At : 01 Feb 2026 9:31 PM

विज्ञापन

रामरेखा धाम में माघ पूर्णिमा के पावन अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय विशाल धार्मिक एवं सांस्कृतिक माघ मेले का आयोजन पूरे श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ किया जा रहा है.

विज्ञापन

सिमडेगा: रामरेखा धाम में माघ पूर्णिमा के पावन अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय विशाल धार्मिक एवं सांस्कृतिक माघ मेले का आयोजन पूरे श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ किया जा रहा है. मेले के दूसरे दिन सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु रामरेखा धाम पहुंचे और पवित्र कुंड में आस्था की डुबकी लगायी. स्नान के उपरांत भक्तों ने पवित्र गुफा में विराजमान देवी-देवताओं के विग्रहों का विधिवत दर्शन-पूजन किया तथा संतों का आशीर्वाद प्राप्त किया. मेले के दौरान रविवार प्रातः आठ बजे से चौबीस घंटे का अखंड हरिकीर्तन एवं नाम जप का शुभारंभ किया गया. जिसमें विभिन्न क्षेत्रों के कीर्तन मंडल भाग ले रही हैं. इस अवसर पर पूरा क्षेत्र हरि नाम के संकीर्तन से भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहा. अखंड हरिकीर्तन सोमवार को सुबह आठ बजे संपन्न होगा. रामरेखा धाम के महंत अखंड दास जी महाराज ने उपस्थित श्रद्धालुओं को आशीर्वचन देते हुए सभी को माघ पूर्णिमा की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने माघ पूर्णिमा के पावन स्नान और दान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस दिन श्रद्धा भाव से किया गया स्नान और दान पुण्य फल प्रदान करता है.

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola