अलग-अलग हादसे में तीन लोग घायल
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

दुर्घटना
विज्ञापन
सिमडेगा.
अलग-अलग सड़क हादसे में तीन लोग घायल हो गये, जिनमें दो की स्थिति गंभीर बनी है. पहली घटना कुरडेग थाना के कुटमाकछार रोड में घटी, जहां कुरडेग निवासी अंकित एक्का बाइक से छत्तीसगढ़ जा रहा था. इस क्रम में कुटमाकछार के पास अनियंत्रित होकर बाइक से गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया. दूसरी घटना कुरडेगा पक्का बांध के पास घटी, जहां डुमरडीह निवासी रिकी तिर्की कुरडेग से घर लौटने के दौरान बाइक दुर्घटना में घायल हो गया. उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुरडेग लाया गया, जहां चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. तीसरी घटना खालीजोर रोड में घटी, जहां बरटोली निवासी बिरसा बैगा साइकिल से अनियंत्रित होकर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










