ऑटो व बाइक की टक्कर में तीन घायल, दो गंभीर

Author Deepak
Updated:
विज्ञापन
ऑटो व बाइक की टक्कर में तीन घायल, दो गंभीर

थाना के बेलकरघा के समीप बाइक व ऑटो की टक्कर में तीन लोग घायल हो गये. घटना मंगलवार लगभग चार बजे की है.

विज्ञापन

बानो. थाना के बेलकरघा के समीप बाइक व ऑटो की टक्कर में तीन लोग घायल हो गये. घटना मंगलवार लगभग चार बजे की है. घायल युवक में बांकी निवासी जस्टीन डांग व दीपक डांग, ऑटो सवार बुरूहोंजर निवासी उदेश्वर सिंह शामिल है. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार केटीएम बाइक से जस्टीन डांग व दीपक डांग बानो से बांकी की ओर जा रहे थे. इसी क्रम में विपरित दिशा से आ रही ऑटो से सीधी टक्कर हो गयी. ऑटो में दो लोग सवार थे. टक्कर होने के बाद सभी सड़क पर गिरकर घायल हो गये. घटना की जानकारी मिलने पर बानो पुलिस के एएसआइ विनय कुमार घटना स्थल पहुंचे. घायलों को अस्पताल पहुंचाया. दोनों वाहनों को जब्त कर थाने ले जाया गया. घायलो को इलाज अस्पताल में कराने के बाद जस्टीन डांग व दीपक डांग को रेफर कर दिया गया. इधर घटना की जानकारी होने पर जिला परिपद सदस्य विरजो कडुंलना अस्पताल पहुंच कर घायलो का हाल चाल जाना.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Deepak

लेखक के बारे में

By Deepak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola