रामनवमी पर होंगे कई कार्यक्रम ,24 मार्च से शुरू होंगी प्रतियोगिताएं

Updated:
विज्ञापन
रामनवमी पर होंगे कई कार्यक्रम ,24 मार्च से शुरू होंगी प्रतियोगिताएं

महावीर चौक स्थित महावीर मंदिर में रामनवमी प्रबंधन समिति महावीर मंडल की बैठक अध्यक्ष प्रदीप शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई.

विज्ञापन

रामनवमी प्रबंधन समिति महावीर मंडल की बैठक फोटो फाइल: 15 एसआइएम:7-बैठक में उपस्थित लोग सिमडेगा. महावीर चौक स्थित महावीर मंदिर में रामनवमी प्रबंधन समिति महावीर मंडल की बैठक अध्यक्ष प्रदीप शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक में रामनवमी महापर्व के अवसर पर आयोजित होने वाली विभिन्न प्रतियोगिताओं की तिथि एवं समय निर्धारित करते हुए उनके सफल संचालन के लिए उपस्थित सदस्यों के बीच दायित्वों का विभाजन किया गया. बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि रामनवमी पर्व के दौरान आग एवं कांच से जुड़े किसी भी प्रकार के खेल पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा. साथ ही शो-गेम के दौरान ऐसी कोई प्रस्तुति नहीं दी जायेगी जिससे किसी भी अन्य धर्म या समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचे. सभी अखाड़ों को निर्देश दिया गया कि रामनवमी शोभायात्रा में अधिक से अधिक संख्या में झंडा लेकर शामिल हों. समिति द्वारा यह भी निर्णय लिया गया कि शहरी क्षेत्र के आसपास के सनातनी समाज के लोगों से संपर्क कर उन्हें शोभायात्रा में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया जाएगा. कार्यक्रम की रूपरेखा के अनुसार 17 मार्च को रात्रि 7.30 बजे से झंडा पूजन किया जाएगा. 24 मार्च को रात्रि नौ बजे से वादन, अखाड़ा एवं गोहार प्रतियोगिता आयोजित होगी. 25 मार्च को रात्रि नौ बजे से शो-गेम, 26 मार्च को रात्रि नौ बजे से झांकी प्रतियोगिता तथा 27 मार्च को दोपहर तीन बजे मुख्य जुलूस निकाला जायेगा. रामनवमी महोत्सव का समापन दो अप्रैल को श्री हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर प्रसाद वितरण के साथ किया जायेगा. प्रतियोगिताओं में वादन, अखाड़ा, एक तलवार का बाना, एक लाठी-एक चाकू की बंदिश, दो लाठी की बंदिश, एक लाठी का बाना, एक लाठी-एक तलवार की बंदिश तथा गोहार गेम शामिल रहेंगे. बैठक में संरक्षक डीडी सिंह, श्यामलाल शर्मा, राजेश सिंह सहित विभिन्न अखाड़ों के अध्यक्ष, सचिव एवं समिति के अन्य पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
Vikash Nath

लेखक के बारे में

By Vikash Nath

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola