आस्था व श्रद्धा के साथ निकली मां दुर्गा की विसर्जन शोभा यात्रा

Updated at : 28 Mar 2026 11:19 PM (IST)
विज्ञापन
आस्था व श्रद्धा के साथ निकली मां दुर्गा की विसर्जन शोभा यात्रा

चैती दर्गा पूजा संपन्न होने के बाद शनिवार को आस्था व श्रद्धा के साथ मां दुर्गा की शोभा यात्रा निकाली गयी.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, सिमडेगा चैती दर्गा पूजा संपन्न होने के बाद शनिवार को आस्था व श्रद्धा के साथ मां दुर्गा की शोभा यात्रा निकाली गयी. शहर में चैती दुर्गा पूजा का आयोजन सलडेगा स्थित देवीगुड़ी मंदिर परिसर एवं ठाकुरटोली स्थित शिव मंदिर परिसर में किया गया था. उक्त पंडाल में पिछले 25 मार्च से ही प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की जा रही थी. लगातार तीन दिनों तक पूजा अर्चना के बाद शनिवार को दोनो स्थलों से मां शेरावाली की शोभा यात्रा गाजे बाजे के साथ निकाली गयी. शोभा यात्रा में काफी संख्या में महिला-पुरुष ने आस्था के साथ भाग लिया. शोभा यात्रा में शामिल श्रद्धालु एक दूसरे को अबीर गुलाल लगा रहे थे तथा मां दुर्गे की जय, मां शेरावाली की जय, जय श्री राम के जयकारे लगा रहे थे. शोभा यात्रा में शामिल लोग भक्ति गीतों के धुन पर झूमते हुए धीरे-धीरे आगे बढ़ रहे थे. शोभा यात्रा में शामिल लोग मुख्य पथ, प्रिंस चौक, झूलन सिंह चौक, महावीर चौक होते हुए भट्ठीटोली तक गये. यहां से वापस हो कर मुख्य पथ, झूलन सिंह चौक होते हुए सामटोली तक गये. इसके बाद शोभा यात्रा जलाशय तक गयी. जहां मां दुर्गे की प्रतिमा को जल में विसजिर्त किया गया. विसर्जन के पूर्व आरती व प्रसाद का वितरण किया गया. सलडेगा से निकाली गयी शोभा यात्रा में नगर परिषद अध्यक्ष ओलिभर लकड़ा, नगर परिषद उपाध्यक्ष दीपक अग्रवाल, समिति के संरक्षक बद्रीनाथ वर्मा, मनोज सिंह, लहरू सिंह, मुख्य सलाहकार अरुण सिंह, अध्यक्ष अभय विश्वकर्मा, जगदीश सिंह, सचिव राकेश कुमार चंचल, आनंद जायसवाल, निरंजन प्रसाद, नागेंद्र पाठक, दिलीप महतो, मितेश सिंह, नितिन कुमार, संदीप महतो, गणेश महतो, विक्रम महतो, अरविंद श्रीवास्तव, अखिलेश प्रसाद, मिथुन सिंह, नवीन सिंह, संतोष प्रसाद, मुरारी प्रसाद, कलेश महतो, अमित केसरी, विष्णु हजाम, पुष्पकांत शर्मा, राजा ठाकुर, दीपक ठाकुर के अलावा अन्य लोग शामिल थे. ठाकुरटोली से निकाली गयी शोभा यात्रा में कैलाश राम, देवेंद्र तिवारी, योगेंद्र मेहरा, श्याम कुमार सिंह, दुलदुल चौधरी, प्रदीप साहा, मुन्ना, दिनेश मेहरा, विनोद प्रसाद, बबला कुमार, सत्या प्रसाद, अनुज सिंह, राकेश वर्णवाल, सोनू सिंह, भोला सिंह, विजय राम, गोलू, आयुष सिंह, टिंकू मिश्रा के अलावा काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल थे. बॉक्स कई स्थानों पर हुआ शोभा यात्रा का स्वागत शोभा यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं का स्वागत कई स्थानों पर किया गया. प्रिंस चौक में प्रिंस चौक दुर्गा पूजा समिति के अलावा सोनार टोली में अभय विश्वकर्मा के परिवार, पेट्रोल पंप के निकट आनंद सोनी द्वारा, बस स्टैंड के निकट तूफान क्लब द्वारा, महाबीर चौक में रामनवमी प्रबंधक समिति द्वारा, तसर सेंटर के निकट नगर परिषद अध्यक्ष ओलिभर लकड़ा द्वारा स्वागत किया गया. साथ ही पेयजल एवं अल्पाहार आदि की व्यवस्था भी की गयी थी. इधर शोभा यात्रा के दौरान प्रशासन और पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रहे.

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola