नशे के कारोबार को रोकने की बनी रणनीति
Author :Prabhat Khabar News Desk
Published by :Prabhat Khabar News Desk
Updated at :25 Feb 2025 9:16 PM
विज्ञापन

नारकोटिक्स कॉर्डिनेशन समिति की बैठक
विज्ञापन
सिमडेगा.
उपायुक्त अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में नारकोटिक्स कॉर्डिनेशन समिति की बैठक हुई. बैठक में जिले में नशे का कारोबार को रोकने की रणनीति बनायी गयी. उपायुक्त ने मादक व नशीले पदार्थों के प्रयोग पर प्रभावी नियंत्रण को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. साथ ही मादक पदार्थ से होने वाली हानि को लेकर लोगों को जागरूक करने को कहा. उन्होंने नशे के विरुद्ध विद्यालय व कॉलेजों में विशेष अभियान चलाने के लिए शिक्षा विभाग को निर्देश दिया. कहा कि अगर किसी भी विद्यालय या कॉलेजों के सामने तंबाकू या नशीले पदार्थ की दुकानें संचालित हो रही हैं, तो उस पर तत्काल रोक लगाने का निर्देश दिया. साथ ही मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री पर कड़ाई के साथ रोक लगाने की बात कही. कहा कि इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए. समाज कल्याण पदाधिकारी को शहरी क्षेत्र व प्रखंड मुख्यालय में नशामुक्ति अभियान चलाते हुए नुक्कड़ नाटक आदि कार्यक्रम आयोजित करने का को कहा. ड्रग्स, गांजा व नशीली दवाइयों पर रोक लगाने के लिए सघन रूप से छापेमारी अभियान चलाने का निर्देश दिया. बैठक में सिविल सर्जन, डीएसपी, जिला परिवहन पदाधिकारी, उत्पाद अधीक्षक, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, शिक्षा अधीक्षक सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










