सावन की पहली सोमवारी को लेकर सज गए कोलेबिरा के शिवालय, जलाभिषेक के लिए उमड़ेगी श्रद्धालु की भीड़

Updated:
विज्ञापन
प्रखंड का प्रमुख शिवालय | Prabhat Khabar Network

प्रखंड का प्रमुख शिवालय | Prabhat Khabar Network

सावन की पहली सोमवारी को लेकर कोलेबिरा के शिवालयों में विशेष तैयारी की गई है. भक्त महादेव के जलाभिषेक के लिए पूरी तरह तैयार हैं. जानें पूरी खबर.

विज्ञापन

कोलेबिरा: सावन मास के प्रथम सोमवारी को लेकर कोलेबिरा प्रखंड के विभिन्न शिवालय भक्तों के लिए सज धज कर तैयार है. प्रथम सोमवारी को लेकर मंदिर समिति के द्वारा विशेष व्यवस्था की गयी है. कोलेबिरा बूढ़ा बांध तट स्थित असुर राजाओं के द्वारा स्थापित शिवालय में प्रतिवर्ष हजारों की संख्या में सावन मास के अवसर पर श्रद्धालु पहुंचते हैं और जल अभिषेक करते हैं.

इस वर्ष सावन मास के पहले सोमवारी को लेकर मंदिर परिसर को स्थानीय मंदिर समिति के लोगों के द्वारा मंदिर को आकर्षक रूप दिया गया है. मंदिर के पूजारी मदन दास ने बताया कि सावन मास में इस मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रहती है. मंदिर में लोगों का विशेष आस्था है. यह मंदिर का शिवलिंग असुर राजाओं के द्वारा स्थापित की गयी है.

इसके अलावा भंवर पहाड़गढ़, फॉरेस्ट कॉलोनी, प्रखंड कॉलोनी, बरवाडीह नवा टोली आदि शिवालय में भी सावन मास में शिव भक्तों का तांता लगा रहता है. उक्त सभी शिवालयों में भी सोमवारी को लेकर पूरी तैयारी कर ली गयी है.


विज्ञापन
रथिंद्र गुप्ता

लेखक के बारे में

By रथिंद्र गुप्ता

रथिंद्र गुप्ता कोलेबिरा डेटलाइन से 1998 से प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं. जन सारोकार से संबंधित क्षेत्रों में उनकी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola