जर्जर भवन में पढ़ने को मजबूर नौनिहाल, बरसात में स्कूल की छत से टपक रहा पानी

Updated:
विज्ञापन

बरामदा में बैठकर पढ़ाई कर रहे हैं छात्राएं | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कोलेबिरा के प्राथमिक विद्यालय की छत जर्जर होने से बच्चे बरामदे में पढ़ाई करने को मजबूर हैं. जिला परिषद अध्यक्ष ने जल्द मरम्मत का आश्वासन दिया है.

विज्ञापन

कोलेबिरा: कोलेबिरा प्रखंड के बरसलोया पंचायत के छोटकाटोली स्थित प्राथमिक विद्यालय बच्चे बरसात के इन दिनों बरामदे में बैठ कर पढ़ाई करने को विवश हैं. विद्यालय भवन काफी जर्जर हो चुका है. बरसात के कारण विद्यालय भवन के छत से हमेशा पानी टपकता रहता है. छत जर्जर होने के कारण हमेशा दुर्घटना की आशंकाएं बनी रहती है. विद्यालय में कक्षा एक से कक्षा पांच तक की पढ़ाई होती है. शुक्रवार को जिला परिषद अध्यक्ष रोज प्रतिमा सोरेन विद्यालय पहुंचे और विद्यालय के छात्र-छात्राओं से हाल-चाल जाना. इस दौरान श्रीमती सोरेन ने मध्याह्न भोजन की जानकारी प्राप्त की.

विज्ञापन

छात्रों ने बताया कि मध्यान भोजन अच्छा मिलता है. सरकार के मापदंड के अनुसार मध्याह्न भोजन छात्रों के बीच दिया जाता है. इस दौरान जिला परिषद अध्यक्ष ने विद्यालय भवन का निरीक्षण किया तो उन्होंने पाया विद्यालय भवन काफी जर्जर हो चुका है. भवन के छत से लगातार पानी टपक रहा है. इसके कारण दुर्घटना की आशंका बनी रहती है.

विद्यालय के प्रधानाध्यापक कामेश्वर साहू ने बतलाया कि जर्जर विद्यालय भवन के संबंध में उनके द्वारा प्रखंड शिक्षा कार्यालय को लिखित सूचना दे दी गयी है. विद्यालय के छात्राें ने जिला परिषद अध्यक्ष से जर्जर भवन को जल्द से जल्द दुरुस्त करने की मांग की. इस संबंध में जिला परिषद अध्यक्ष ने बच्चों को आश्वासन दिया कि विद्यालय भवन को जल्द से जल्द मरम्मत करायी जायेगी.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola