ePaper

अपराध समीक्षा बैठक में दिये गये कई दिशा निर्देश

Updated at : 01 Mar 2026 5:03 PM (IST)
विज्ञापन
अपराध समीक्षा बैठक में दिये गये कई दिशा निर्देश

पुलिस निरीक्षक कार्यालय में मासिक अपराध समीक्षा बैठक हुई.

विज्ञापन

बानो़. पुलिस निरीक्षक कार्यालय में मासिक अपराध समीक्षा बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता पुलिस निरीक्षक एडुएल गेस्टेन बागे ने की. बैठक में पिछले में हुए अपराधों की समीक्षा की गयी. बैठक में अपराधियों और उग्रवादियों पर कड़ी नजर रखने का निर्देश दिया गया.फरार वारंटियों को जल्द गिरफ्तार करने व क्षेत्र में लगातार सघन वाहन जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया गया. होली पर्व को लेकर क्षेत्र में हड़िया दारू व अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाने का भी निर्देश दिया गया. साथ ही क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखने ,क्षेत्र में लगातार गश्त करने पर बल दिया गया. इस अवसर पर बानो थाना प्रभारी मानव मयंक, गिर्दा ओपी प्रभारी विद्यासागर चौरसिया, एसआई कुलदीप महतो,महाबुआंग थाना प्रभारी टिंकु कुमार वर्मा, कोलेबिरा थाना के एसआई सकलदेव महतो आदि उपस्थित थे. तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान का समापन जलडेगा. जलडेगा प्रखंड के परबा स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर में आयोजित तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान का समापन किया गया. समापन के मौके पर नगर भ्रमण, हवन पुर्णाहुति एवं भंडारा का आयोजन किया गया. जिसमें काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया. पुरोहित की भूमिका युगल किशोर नाथ ने निभायी. वहीं यजमान की भूमिका लक्ष्मण गंझु सह धर्म पत्नी द्वारा निभायी गयी. धार्मिक अनुष्ठान के दौरान बीडीओ डॉ प्रवीण कुमार भी उपस्थित हो कर श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ पूजा अर्चना की. धार्मिक अनुष्ठान में स्थानीय ग्रामीणों एवं भक्तों का सराहनीय योगदान रहा.

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola