रौतिया समाज के लोग संगठित हो कर एक दूसरे का साथ दें : रोहित सिंह

Edited by VIKASH NATH
Updated:
विज्ञापन

बसिया प्रखंड क्षेत्र के तुरबुंगा स्थित शिव मंदिर परिसर में रौतिया सामाजिक सुधार सम्मेलन का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

कोलेबिरा: बसिया प्रखंड क्षेत्र के तुरबुंगा स्थित शिव मंदिर परिसर में रौतिया सामाजिक सुधार सम्मेलन का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय रौतिया विकास परिषद के प्रदेश अध्यक्ष रोहित सिंह व विशिष्ट अतिथि के रूप में हफिंदर सिंह,टकबर सिंह, भवानी सिंह,कामेश्वर सिंह उपस्थित थे. सम्मेलन में समाज को नयी दिशा देने, सामाजिक व्यवस्था को सुरक्षित व संगठित बनाने तथा सांस्कृतिक परंपराओं को संरक्षित और सुदृढ़ करने पर विशेष जोर दिया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ मंदिर के मुख्य पुजारी बालमुकुंद सिंह के नेतृत्व में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ के साथ हुआ. तुरबुंगा रौतिया महिला समूह द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया. इसके बाद मंचासीन अतिथियों का फूलमाला, गुलदस्ता और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया. इस मौके पर रौतिया समाज के प्रदेश अध्यक्ष रोहित सिंह ने रौतिया समाज के सामाजिक संगठन को मजबूत करने और आपसी भाईचारा बनाये रखने पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि रौतिया समाज के लोग संगठित हो कर सुख दुख की घड़ी में एक दूसरे का साथ दें. रौतिया जाति को जानबूझकर अत्यंत पिछड़ा वर्ग टू में रखा गया है ताकि रौतिया जाति का जमीन को लूटा जा सके. विशिष्ट अतिथि कामेश्वर सिंह ने कहा कि रौतिया समाज वर्षों से संगठित है, लेकिन आज भी कई सामाजिक चुनौतियों का सामना कर रहा है. समाज के प्रत्येक व्यक्ति को अपने समाज के प्रति समर्पित होकर उसके विकास में योगदान देना चाहिए. आत्मनिर्भर बनने के लिए समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना आवश्यक है. कार्यक्रम में समाज के अध्यक्ष मदन सिंह ने स्वागत भाषण दिया. मंच संचालन उप सचिव भूपेश्वर सिंह ने किया. जबकि धन्यवाद ज्ञापन सचिव करमपाल सिंह ने दिया. इस अवसर पर तुरबुंगा मंदिर के मुख्य पुजारी बालमुकुंद सिंह,अजमर सिंह, जयंती देवी, विमला देवी, रविंद्र सिंह, सुनेश्वर सिंह, ससिया मांदि समिति के संरक्षक हफिंदर सिंह, गणेश सिंह, अध्यक्ष मदन सिंह, उपाध्यक्ष बालेश्वर सिंह, सचिव करमपाल सिंह, उप सचिव भूपेश्वर सिंह, कोषाध्यक्ष नवीन सिंह, संगठन मंत्री रविंद्र सिंह, सदस्य डोलंगसेरा मोहन सिंह, ईटम अजमर सिंह, छोटकाटोली लालधर सिंह, तुरबुंगा भोला सिंह, ओड़ियाटोली अमीन सिंह, किनिरकेला दिगम्बर सिंह, पोगलोया रामविलास सिंह, पोगलोया जयप्रकाश सिंह, कोचेडेगा रमेश सिंह, कोंडेकेरा अल्पनाथ सिंह, शाहपुर रामचरण सिंह, डुमरडीह गुरूदयाल सिंह, कोम्बाकेरा शंभू सिंह, बाच्छोटोली शोभनाथ सिंह, टकबर सिंह, चयन सिंह, अमरनाथ सिंह, रतन सिंह, मोहन सिंह, भवानी सिंह, बालेश्वर सिंह, कामेश्वर सिंह, अशोक सिंह, रवि सिंह, रामजीत सिंह, बहुरा सिंह, मोहन सिंह, पार्वती देवी, कमला देवी, चिंतामणि सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में रौतिया समाज के लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola