पुलिस वाहन दुर्घटनाग्रस्त, दो एएसआइ घायल

Updated:
विज्ञापन
पुलिस वाहन दुर्घटनाग्रस्त, दो एएसआइ घायल

पुलिस वाहन दुर्घटनाग्रस्त, दो एएसआइ घायल

विज्ञापन

बानो. थाना क्षेत्र के महाबुआंग सिकोरदा रोड में पुलिस वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया. घटना में थाना के दो एएसआइ घायल हो गये. जानकारी के अनुसार एएसआइ रामाशीष विश्वकर्मा व धनबीर साहू सिकरोदा की ओर से एक केस का अनुसंधान कर बानो थाना लौट रहे थे. इस क्रम में सिकोरदा से कुछ दूर आगे एक साइकिल सवार को बचाने के क्रम में पुलिस वैन असंतुलित होकर बांस के झुंड में घुस गयी. घटना में दोनों एएसआइ घायल हो गये. दोनों को बानो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद रिम्स रेफर कर दिया गया.

पांच लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

बानो. बानो थाना के विभिन्न इलाकों में बिजली विभाग ने बिजली चोरी के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया. विभाग के सहायक अभियंता विनोद कच्छप के नेतृत्व में सिकरोदा, डोहविरंगा, गढहाटोली, जारकेल में छापेमारी की गयी. इस दौरान पांच लोगों पर बिजली चोरी के आरोप में बानो थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी. छापेमारी अभियान में सहायक अभियंता विनोद कच्छप, बिजली कर्मी एरिक केरकेट्टा, अमोद तोपनो, विनोद नायक, ललित कुमार राम, विक्की मेहता आदि शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola