सिमडेगा में दुर्गा पूजा पंडालों में तैनात रहेंगे पुलिस बल, विसर्जन शोभायात्रा पर ड्रोन से रखी जाएगी नजर

Updated at : 23 Sep 2022 2:23 PM (IST)
विज्ञापन
सिमडेगा में दुर्गा पूजा पंडालों में तैनात रहेंगे पुलिस बल, विसर्जन शोभायात्रा पर ड्रोन से रखी जाएगी नजर

Simdega Durga Puja: पूजा के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर सभी पूजा पंडालों में सीसीटीवी लगाये जायेंगे. ये कैमरे आयोजक लगायेंगे. पुलिस प्रशासन ने भी शहरी क्षेत्र के विभिन्न चौक-चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाये हैं. उन कैमरों से हर गतिविधि पर पुलिस नजर रखेगी.

विज्ञापन

Simdega Durga Puja: सिमडेगा जिला में दुर्गा पूजा पंडालों में पुलिस बल को तैनात किया जायेगा. विसर्जन शोभायात्रा पर ड्रोन से नजर रखी जायेगी. ये बातें सिमडेगा के उपायुक्त आर रॉनिटा और एसपी सौरभ कुमार ने कहीं. दुर्गा पूजा को लेकर शुक्रवार को समाहरणालय में उपायुक्त की अध्यक्षता में जिलास्तरीय शांति समिति की बैठक हुई. इसमें जिले के तमाम पूजा पंडालों के पदाधिकारियों के साथ-साथ जिला एवं पुलिस प्रशासन के पदाधिकारी शामिल हुए.

शांति समिति की बैठक में पूजा के आयोजन पर हुई चर्चा

शांति समिति की बैठक में दुर्गा पूजा के आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा की गयी. साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा कई दिशा-निर्देश भी पूजा का आयोजन करने वालों को दिये गये. सरकार की गाइडलाइंस के अनुसार ही दुर्गा पूजा सद्भावपूर्ण माहौल में हर्षोल्लास के साथ मनाने का निर्णय लिया गया. सुरक्षा के दृष्टिकोण से पूजा पंडालों के लिए कई निर्देश एसपी सौरभ कुमार ने दिये.

Also Read: सिमडेगा में क्षत्रीय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र तंवर ने कहा- आर्थिक आधार पर आरक्षण हो लागू हो
डीसी की अपील- सद्भावनापूर्ण माहौल में मनाएं दुर्गा पूजा

उपायुक्त आर रॉनिटा ने शांति समिति के सदस्यों के अलावा अन्य समाज के लोगों से अपील की कि दुर्गा पूजा त्योहार को सद्भावनापूर्ण माहौल में मनाएं. पूजा के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर सभी पूजा पंडालों में सीसीटीवी लगाये जायेंगे. ये कैमरे आयोजक लगायेंगे. पुलिस प्रशासन ने भी शहरी क्षेत्र के विभिन्न चौक-चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाये हैं. उन कैमरों से हर गतिविधि पर पुलिस नजर रखेगी.

विद्युत-व्यवस्था को करेंगे दुरुस्त

पुलिस ने बताया कि विसर्जन के दिन पूरे कार्यक्रम की वीडियोग्राफी करायी जायेगी. ड्रोन कैमरे से विसर्जन शोभायात्रा पर नजर रखी जाएगी. पूजा से पहले शहरी क्षेत्र में विद्युत-व्यवस्था दुरुस्त की जायेगी. वहीं, विभिन्न पूजा पंडालों के द्वारा पंडाल से संबंधित समस्याओं से शांति समिति की बैठक में अधिकारियों को अवगत कराया गया.

वॉलेंटियर की लिस्ट प्रशासन को उपलब्ध कराएं आयोजक

समस्याओं को सुनने के बाद अधिकारियों ने कहा कि पूजा से पहले आपकी जो भी मांग है, उसे पूरा किया जाएगा. साथ ही पूजा पंडाल एवं पूजा पंडाल पहुंच पथ को भी पूजा से पहले दुरुस्त करा दिया जाएगा. अधिकारियों ने शांति समिति की बैठक में सभी पूजा पंडालों से कहा कि वे लोग पंडाल में जो वॉलेंटियर हैं, उनकी सूची प्रशासन को मुहैया करा दें, ताकि वॉलेंटियर और पंडालों में तैनात पुलिस के जवान तालमेल बैठाकर पंडालों में शांति व्यवस्था कायम करने में अपना योगदान दे सके. पूजा पंडालों में आपातकालीन स्थिति से निपटने की भी तैयारी पुख्ता रखने के निर्देश दिए गए हैं.

रिपोर्ट- रविकांत साहू, सिमडेगा

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola