महफिल-ए-कव्वाली में रात भर झूमे लोग

Updated:
विज्ञापन
महफिल-ए-कव्वाली में रात भर झूमे लोग

महफिल-ए-कव्वाली में रात भर झूमे लोग

विज्ञापन

कोलेबिरा. कोलेबिरा थाना परिसर स्थित अनजान शाह पीर बाबा की मजार पर आयोजित सालाना उर्स के दूसरे दिन कोलेबिरा में कव्वाली का आयोजन किया गया. कव्वाली में मुख्य रूप से महिला कव्वाल कानपुर उत्तर प्रदेश के सीबा परवीन व नयी दिल्ली के कव्वाल इंतजार साबरी के बीच मुकाबला हुआ. दोनों कव्वाल पार्टियों द्वारा एक से बढ़ कर एक नगमे व कव्वाली प्रस्तुत किये. कार्यक्रम का शुभारंभ इंतजार साबरी के द्वारा पीर बाबा के सम्मान में खोल दे मेरा किस्मत का ताला ओ अल्लाह ताला, गिरते गिरते तूने मुझे संभाला ओ अल्लाह ताला प्रस्तुत कर किया गया. इससे पूर्व कव्वाली कार्यक्रम का उद्घाटन सीडीपीओ बैजू उरांव, थाना प्रभारी हर्ष कुमार शाह, जिप अध्यक्ष रोज प्रतिमा सोरेन, प्रखंड प्रमुख दुतामी हेमरोम, उप प्रमुख सुनीता देवी, बीडीओ वीरेंद्र किंडो ने संयुक्त रूप से किया. कार्यक्रम में आये अतिथियों को उर्स कमेटी द्वारा शॉल ओढ़ा कर सम्मानित किया गया. मौके पर दिलेश्वर सिंह, अमरनाथ सिंह, फिरोज अली, वकील खान, रणधीर कुमार, अध्यक्ष अशोक इंदवार, इम्तियाज आलम, संजीत कुमार, शहजाद हसन, सुमंत कुमार, विनोद कुमार, गुलाम सरवर, शहजाद हसन, सरफराज आलम, मुमताज आलम, हैदर अली आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola