विश्व हिंदू परिषद के स्थापना दिवस पर जोराम में पंचायत समिति का गठन

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

ठेठईटांगर के जोराम में विश्व हिंदू परिषद का स्थापना दिवस मनाया गया. इस दौरान नई पंचायत समिति का गठन किया गया और संगठन के उद्देश्यों पर चर्चा की गई.

विज्ञापन

ठेठईटांगर (सिमेडगा): प्रखंड के जोराम में बुधवार को विश्व हिंदू परिषद का स्थापना दिवस मनाया गया. कार्यक्रम की शुरुआत श्याम सुंदर मिश्रा ने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा और ओंकार विजय महामंत्र के जाप के साथ की. इस अवसर पर सुबोध महतो ने विश्व हिंदू परिषद की स्थापना के उद्देश्य और उसके कार्यक्षेत्र की विस्तार से जानकारी दी. कार्यक्रम के दौरान जोराम पंचायत समिति का गठन भी किया गया.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- गढ़वा में वोटर लिस्ट सुधार के लिए उमड़ी भीड़, 7,481 आवेदन पहुंचे

नई पंचायत समिति का गठन

पंचायत समिति में नारायण सिंह को अध्यक्ष, सागर महतो को उपाध्यक्ष, मनीष महतो को मंत्री और अरुण नाग को बजरंग दल का संयोजक बनाया गया. वहीं, दुर्गा वाहिनी में सुचिता कुमारी तथा मातृशक्ति में द्रोपदी कुमारी और पार्वती देवी को जिम्मेदारी दी गई. कार्यक्रम में कुलदीप प्रसाद, कृष्ण दास, तुलसी नायक, मंटू महतो, नारायण महतो समेत अन्य सदस्य उपस्थित थे. कार्यक्रम का संचालन चंदेश्वर मेहर ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन बंधू मांझी ने किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola