कुरडेग में पोषण माह का शुभारंभ, ‘हमारी आंगनवाड़ी हमारी जिम्मेदारी’ पर हुई चर्चा

Updated:
विज्ञापन

पोषण माह का शुभारंभ | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कुरडेग प्रखंड कार्यालय में पोषण माह का भव्य शुभारंभ हुआ. इस दौरान आंगनवाड़ी सेविकाओं ने पौष्टिक आहार की प्रदर्शनी लगाई और जागरूकता रैली निकाली.

विज्ञापन

कुरडेग (सिमडेगा): प्रखंड कार्यालय के सभागार में बुधवार को टीआरआइएफ की ओर से पोषण माह का शुभारंभ किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर हुई. इस दौरान पोषण माह की इस वर्ष की थीम ‘हमारी आंगनवाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’ पर विस्तार से चर्चा की गई.

विज्ञापन

कार्यक्रम में पूरे माह चलने वाली गतिविधियों की रूपरेखा भी तैयार की गई. सेविकाओं ने स्थानीय स्तर पर उपलब्ध पौष्टिक खाद्य पदार्थों की प्रदर्शनी लगाई. इसके माध्यम से लोगों को स्थानीय और पौष्टिक आहार के प्रति जागरूक किया गया.

ये भी पढ़ें- विश्व हिंदू परिषद के स्थापना दिवस पर जोराम में पंचायत समिति का गठन

कार्यक्रम के बाद सेविकाओं ने जागरूकता रैली भी निकाली. इसमें पोषण और स्वस्थ खान-पान को लेकर लोगों को जागरूक किया गया. मौके पर महिला पर्यवेक्षिका राजलक्ष्मी लकड़ा, निर्मला बाखला, जया हांसदा, शुभा कुमारी सहित सभी आंगनवाड़ी सेविकाएं उपस्थित थीं.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola