पालेमुंडा सरस्वती ग्रुप को मिला प्रथम स्थान

एकल श्रीहरि सत्संग प्रतियोगिता संपन्न
बोलबा. प्रखंड में एकल अभियान संस्कार शिक्षा द्वारा आयोजित एकल श्रीहरि सत्संग समिति, संच बोलबा के तत्वावधान में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसकी शुरुआत भारत माता व सरस्वती माता की तस्वीर पर दीप प्रज्वलित कर की गयी. उद्घाटन एकल अभियान के अध्यक्ष संरक्षक सूरजन बड़ाइक, केंद्रीय विभाग की चंद्रमणि दीदी, अंचल व्यास कथाकार चंद्रिका, संच व्यास शांति दीदी, संच प्रमुख कमलजीत सिंह, देव कुमार सिंह, मोतीराम सेनापति, रंथू मोदी और कामेश्वर प्रधान ने संयुक्त रूप से किया. प्रतियोगिता में लेटापतरा, सुगाडोंर, अलिंगुड, कुरूमडेगी, ताराबोगा, पालेमुंडा व टांगरटोली समेत कुल नौ सत्संग समूहों ने भाग लिया. कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद पालेमुंडा सरस्वती ग्रुप ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. जबकि कुरूमडेगी को दूसरा व टांगरटोली को तीसरा स्थान मिला. सभी समूहों को पुरस्कृत किया गया. प्रथम स्थान प्राप्त पाने वाले समूह को 12 फरवरी को सिमडेगा में होने वाली श्रीहरि सत्संग प्रतियोगिता में भाग लेना होगा. वहां चयनित होने पर टीम को प्रदेश स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा. मौके पर अध्यक्ष सूरजन बड़ाइक और चंद्रमणि दीदी ने उपस्थित लोगों को संबोधित किया. संचालन चंद्रिका दीदी ने किया. कार्यक्रम में एकल अभियान के आचार्य ललन मांझी, धनेश्वर, ललिता देवी, फुल कुमारी, यशोदा, सविता, कुंती सहित अन्य आचार्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










