लूटपाट के एक आरोपी गिरफ्तार, जेल

Updated at : 19 Jul 2025 10:08 PM (IST)
विज्ञापन
लूटपाट के एक आरोपी गिरफ्तार, जेल

लूटपाट के एक आरोपी गिरफ्तार, जेल

विज्ञापन

सिमडेगा. लूटपाट के एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. प्रीना कुमारी जामटोली कोलेबिरा निवासी ने 16 जुलाई को थाना में अज्ञात अपराधी के खिलाफ मामला दर्ज कराया था. पीड़िता ने बताया कि वह भारत माइक्रो फाइनेंस कंपनी कोनबीर स्थित कार्यालय में फील्ड स्टाफ के रूप में कार्यरत है. 16 जुलाई को बंबोटोली से कंपनी का पैसा कलेक्शन कर अपने स्कूटी से लौट रही थी. इस क्रम में कोंडेकेरा जंगल के पहले एक अज्ञात अपराध कर्मी उससे लिफ्ट मांगने के बहाने स्कूटी को रोका तथा जान से मारने की धमकी देकर आवेदिका के बैग में कलेक्शनके 9150 रुपये लूट कर अपनी बाइक से फरार हो गया. बाइक को अपराधी छिपा कर रखा था. प्रीना कुमारी के लिखित आवेदन के आधार पर एसपी एम अर्शी ने एसडीपीओ बैजू उरांव के नेतृत्व में एक टीम गठित किया गया. टीम के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए अनुसंधान कर अपराधी की पहचान कर दानिश खान बोंबोटोली कोलेबिरा को 19 जुलाई को गिरफ्तार किया गया. पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर कांड में लूटे गये 29150 रुपये में से 28800 रुपये बरामद कर लिया गया. घटना कर भागने में प्रयुक्त किया गया आरोपी की बाइक भी उसकी निशानदेही पर बरामद की गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola