खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने खाद्य प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण
Updated at : 19 Jan 2026 10:59 PM (IST)
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने खाद्य प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण
विज्ञापन
सिमडेगा. आमजनों के स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने व मिलावटी एवं अमानक खाद्य पदार्थों की बिक्री पर प्रभावी रोक लगाने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा विभाग ने विशेष छापेमारी अभियान चलाया. अभियान का नेतृत्व खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी प्रकाश चंद्र गुग्गी ने किया. अभियान के अंतर्गत सिमडेगा शहर स्थित विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, स्वच्छता व्यवस्था, कच्चे माल की स्थिति, निर्माण प्रक्रिया तथा खाद्य लाइसेंस से संबंधित अभिलेखों की जांच की गयी. इस क्रम में मेसर्स मोर मिट्टी, मेसर्स भुनेश्वर होटल, मेसर्स आशा होटल, मेसर्स हिन्दुस्तान डेयरी व मिष्ठान समेत अन्य प्रतिष्ठानों की जांच की गयी. निरीक्षण के दौरान रसोई घर की साफ-सफाई की गहन जांच की गयी तथा खाद्य निर्माण एवं परोसने की प्रक्रिया में संलग्न कर्मियों को एप्रन, ग्लब्स व हेडगियर का अनिवार्य रूप से उपयोग करने का निर्देश दिया गया. साथ ही खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने आम नागरिकों से अपील की कि यदि कहीं भी खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, स्वच्छता अथवा मिलावट से संबंधित कोई भी शिकायत हो, तो उसे फूड सेफ्टी कनेक्ट ऐप के माध्यम से दर्ज करायें, ताकि शिकायतों पर समय पर संज्ञान लेते हुए आवश्यक जांच व कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




