भक्ति गीतों पर नृत्य प्रतियोगिता में मुस्कान एंड ग्रुप प्रथम

Updated:
विज्ञापन
भक्ति गीतों पर नृत्य प्रतियोगिता में मुस्कान एंड ग्रुप प्रथम

शहर के देवी गुड़ी मंदिर सलडेगा में चैती दुर्गा पूजा समिति ने शुक्रवार शाम को बच्चों के लिए भक्ति गीतों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम सह नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया.

विज्ञापन

सिमडेगा. शहर के देवी गुड़ी मंदिर सलडेगा में चैती दुर्गा पूजा समिति ने शुक्रवार शाम को बच्चों के लिए भक्ति गीतों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम सह नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर परिषद उपाध्यक्ष दीपक अग्रवाल व विशिष्ट अतिथि के रूप चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष मोतीलाल, समिति के अध्यक्ष अभय विश्वकर्मा, मुख्य सलाहकार अरुण सिंह, सचिव राकेश कुमार चंचल, कोषाध्यक्ष अशोक महतो उपस्थित थे. अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया. इसके बाद विभिन्न ग्रुपों ने भक्ति गीतों पर एक से बढ़कर एक नृत्य की प्रस्तुति दी. कार्यक्रम में कुल 30 ग्रुप शामिल हुए. प्रतियोगिता में मुस्कान एंड ग्रुप को प्रथम, रीत एंड ग्रुप को द्वितीय और देवांश व स्वास्तिका को तृतीय स्थान मिला. सभी को समिति की ओर से ट्रॉफी व उपहार देकर सम्मानित किया गया. साथ ही प्रतियोगिता में शामिल सभी प्रतिभागियों को भी सांत्वना पुरस्कार दिया गया. निर्णायक की भूमिका सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के शिक्षक मनोज कुमार, अजय साहू व आशीष बड़ाइक ने निभायी. कार्यक्रम का संचालन विक्रम महतो ने किया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के संदीप महतो, राजा ठाकुर, विष्णु हजाम, चंद्रमोहन महतो, नागेंद्र पाठक, दिलीप महतो, राकेश कुमार चंचल आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी.

विज्ञापन
Vikash Nath

लेखक के बारे में

By Vikash Nath

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola