श्याम पथ गली में महिला की गला रेत कर हत्या
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 14 May 2025 10:27 PM
श्याम पथ गली में महिला की गला रेत कर हत्या
सिमडेगा. शहर के श्याम पथ गली में अविवाहित महिला की हत्या धारदार हथियार से गला रेत कर कर दी गयी. जानकारी के अनुसार श्याम पथ गली निवासी स्व शेढू राम अग्रवाल की 52 वर्षीय पुत्री आशा अग्रवाल अपने घर में अकेले थी. बुधवार को अपराह्न लगभग साढ़े तीन बजे उसके घर के निकट के परिजनों द्वारा एक कर्मी के माध्यम से खाना भिजवाया गया. कर्मी जब आशा अग्रवाल के घर के दरवाजे पर पहुंचा, तो उसने खाना लेने के लिए कई बार आवाज लागयी. लेकिन घर से कोई आवाज नहीं आयी. वह खाना के थैले को दरवाजा के निकट रख कर वापस चला गया. उसने परिजनों को बताया कि घर से कोई नहीं निकला. इसके बाद परिजन आशा अग्रवाल के घर पहुंचे, तो देखा कि वह घर के बरामदे में उसका गला रेत कर हत्या कर दी गयी है. इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गयी. सूचना मिलते डीएसपी रणवीर सिंह, थाना प्रभारी विनोद पासवान दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच घटना की जानकारी ली. मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया. फॉरेंसिक टीम घर के अंदर और बाहर बारीकी से जांच की. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है. पुलिस ने संदेह के आधार पर मृतका के भतीजे को पूछताछ के लिए थाना लायी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










