सड़क हादसे में नगर परिषद कर्मी घायल

Published at :18 Apr 2026 9:54 PM (IST)
विज्ञापन
सड़क हादसे में नगर परिषद कर्मी घायल

सड़क हादसे में नगर परिषद कर्मी घायल

विज्ञापन

सिमडेगा. शहर के बाजारटोली के समीप सड़क हादसे में नगर परिषद के विधि सहायक मो शमशाद अंसारी घायल हो गये. वे ड्यूटी समाप्त कर स्कूटी से अपने डेरा लौट रहे थे. इस दौरान एक अर्टिगा कार ने उन्हें टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गयी. हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल को संभाला. मौके पर मौजूद विधायक प्रतिनिधि सलमान खान व उनके साथियों ने घायल को तुरंत सदर अस्पताल पहुंचाया, जिससे उन्हें समय पर उपचार मिल सका. घटना की सूचना मिलते नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी अरविंद तिर्की भी अस्पताल पहुंचे और चिकित्सकों से बातचीत कर बेहतर इलाज सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. चिकित्सकों के अनुसार शमशाद अंसारी की स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर है.

जंगली सूअर के हमले से एक घायल

सिमडेगा. सदर थाना क्षेत्र के गरजा जंगल के समीप स्थित कॉलोनी में जंगली सुअर के हमले में गरजा भंडारटोली निवासी हेमंत प्रधान गंभीर रूप से घायल हो गया. हेमंत प्रधान शनिवार की सुबह सिमडेगा आ रहा था. इस दौरान गरजा जंगल के पास स्थित कॉलोनी के बगल में जंगली सुअर ने उन पर हमला कर दिया, जिससे उनका एक पैर बुरी तरह जख्मी हो गया. घटना के बाद घायल हेमंत प्रधान को तुरंत इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola