आंगनबाड़ी केंद्र में माता समिति की बैठक

आंगनबाड़ी केंद्र में माता समिति की बैठक
बानो. जिला समाज कल्याण विभाग व सीनी संस्था के संयुक्त तत्वावधान में बिरनीबेड़ा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में माता समिति की बैठक हुई. बैठक में क्षेत्र की माताओं की सक्रिय भागीदारी रही. बैठक के दौरान उपस्थित माताओं को बाल विवाह रोकथाम, डायन प्रथा उन्मूलन, पोषण, स्वास्थ्य, स्वच्छता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गयी. साथ ही बच्चों के समग्र विकास में माताओं की भूमिका पर विशेष रूप से प्रकाश डाला गया. मौके पर क्षेत्र में चिह्नित कुपोषित बच्चों को उपचार के लिए एमटीसी में रेफर कराने के लिए माताओं से सहयोग की अपील की गयी. कहा गया कि समय पर उपचार से बच्चों को कुपोषण से बाहर लाया जा सकता है.
बोलबा में अखंड हरिकीर्तन का आयोजन
बोलबा. प्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में मंगलवार अखंड हरिकीर्तन का आयोजन किया गया. मौके पर पूरा क्षेत्र हरे राम, हरे कृष्ण के जयकारों से गुंजायमान रहा. अखंड हरिकीर्तन बोलबा प्रखंड के अलावा पड़ोसी राज्य ओड़िशा से भी कई कीर्तन मंडलियों ने भाग लिया. इससे पूर्व मंगलवार की सुबह कलश यात्रा निकाली गयी. कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष एवं बच्चियों ने भाग लिया. शंख नदी से पूजा-अर्चना कर पवित्र जल उठा कर दुर्गा मंदिर परिसर पहुंचे, जहां कलश स्थापित की गयी. इसके बाद पंडित नीलांबर पंडा, जापी त्रिलोचन दास एवं जापी भूषण दास के सान्निध्य में यजमान चंद्र नारायण मंडल ने विधिवत पूजा-अर्चना संपन्न करायी. आयोजन को सफल बनाने में वीरेंद्र मंडल, ओमप्रकाश शाह, कपिलानंद प्रधान, अजय जयसवाल, मुखिया सुरजन बड़ाइक, परमानंद बड़ाइक समेत अन्य लोगों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










