..विधायक ने घने जंगलों के बीच में स्थित सूतराम गांव पहुंच सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

सिमडेगा विधायक सह कांग्रेस जिला अध्यक्ष भूषण बाड़ा घने जंगलों के बीच में स्थित मुड़िया पंचायत के सूतराम गांव पहुंच ग्रामीणों की समस्याएं सुनी
बॉक्स
गांवों तक विकास की रोशनी पहुंचाना प्राथमिकता: विधायक मौके पर विधायक भूषण बाड़ा ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि जल्द ही समस्याओं का समाधान कराया जाएगा. उन्होंने कहा कि दूरस्थ और जंगलों के बीच बसे गांवों तक विकास की रोशनी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है. कहा कि चाहे गांव जंगल के बीच हो या जिला मुख्यालय से दूर, हर गांव तक पहुंचना उनका संकल्प है. सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, इसके लिए वह लगातार क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं. बॉक्सगांव तक पहुंच कर समस्या सुनना ही जनसेवा: जोसिमा खाखा
महिला जिला अध्यक्ष सह जिप सदस्य जोसिमा खाखा ने कहा कि सूतराम गांव में उमड़ा जनसैलाब यह दर्शाता है कि ग्रामीण आज बदलाव चाहते हैं. उन्होंने कहा कि जंगलों के बीच बसे गांवों में पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुनना ही सच्ची जनसेवा है. यह गर्व की बात है कि विधायक भूषण बाड़ा हर गांव तक पहुंचने का प्रयास कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि सड़क और बिजली केवल सुविधा नहीं यह शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार से भी जुड़ी हुई है. इन सुविधाओं के आने से गांव की महिलाओं और बच्चों का जीवन आसान होगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




