शादी समारोह में शामिल हुए विधायक भूषण बाड़ा और जोसिमा खाखा, नवदंपती को दी शुभकामनाएं

Updated:
विज्ञापन

वर-वधु को आशीर्वाद देते विधायक और जिप सदस्य | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सिमडेगा में विधायक भूषण बाड़ा और जोसिमा खाखा ने शादी समारोह में शामिल होकर नवविवाहित जोड़े को सुखी दांपत्य जीवन का आशीर्वाद दिया.

विज्ञापन

सिमडेगा. कांग्रेस कार्यकर्ता अरविंद लुगून के साला शशि सिमोन बाड़ा के शादी समारोह में कांग्रेस जिला अध्यक्ष सह सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा और जिला परिषद सदस्य जोसिमा खाखा शामिल हुए. दोनों ने नवविवाहित जोड़े को शुभकामनाएं देते हुए सुखी, समृद्ध और खुशहाल दांपत्य जीवन की कामना की.

विज्ञापन

प्रेम और विश्वास से मजबूत होता है वैवाहिक जीवन

विधायक भूषण बाड़ा ने कहा कि विवाह केवल दो व्यक्तियों का मिलन नहीं, बल्कि दो परिवारों के बीच रिश्ते जोड़ने का महत्वपूर्ण अवसर भी है. उन्होंने कहा कि प्रेम, विश्वास और आपसी सम्मान वैवाहिक जीवन की मज

ये भी पढ़ें- NFSA के तहत खाद्यान्न के परिवहन और डीलर मार्जिन के लिए 64.71 करोड़ रुपए जारी

जिप सदस्य ने भी दी शुभकामनाएं

जिला परिषद सदस्य जोसिमा खाखा ने भी नवविवाहित जोड़े को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. उन्होंने कहा कि नए जीवन की शुरुआत प्रेम, विश्वास और आपसी समझ के साथ होनी चाहिए. उन्होंने नवदंपती के साथ-साथ उनके माता-पिता और परिजनों को भी शुभकामनाएं दीं. शादी समारोह में विधायक प्रतिनिधि शीतल एक्का, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष विवेक एक्का, संजय तिर्की, प्रतिमा कुजूर, दिव्या सोरेंग, रीता कीड़ो, अणिमा सोरेंग, अनिल कुजूर सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे.

ये भी पढ़ें- आधी रात गड्ढे ने बिगाड़ा ट्रक का संतुलन, खिड़की तोड़ते हुए घर में जा घुसा

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola