कोल इंडिया में 188 अधिकारी बने जनरल मैनेजर
कोल इंडिया की फाइल फोटो.
कोल इंडिया लिमिटेड ने 188 अधिकारियों को चीफ मैनेजर से जनरल मैनेजर के पद पर पदोन्नत किया है. जानें किन विभागों के अधिकारियों को मिला प्रमोशन का लाभ.
रांचीः कोल इंडिया में ई-7 ग्रेड के चीफ मैनेजर पद पर कार्यरत 188 अधिकारियों को ई-8 ग्रेड के जनरल मैनेजर पद पर पदोन्नति दी गयी है. प्रमोशन तकनीकी और गैर-तकनीकी दोनों विषयों से जुड़े अधिकारियों को मिला है.
कई विभागों के अधिकारी हुए पदोन्नत
पदोन्नति पाने वाले अधिकारियों में खनन, ईएंडएम, सिविल, पर्यावरण, एक्सीवेशन, वित्त, मानव संसाधन, विधि, सामग्री प्रबंधन तथा मार्केटिंग एवं सेल्स समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी शामिल हैं. संबंधित आदेश में ई-8 ग्रेड के अधिकारियों के लिए वेतनमान 1,20,000 रुपए से 2,80,000 रुपए निर्धारित किया गया है.
ये भी पढ़ें- धान रोपनी का समय खत्म, मूसलाधार बारिश के बाद भी खेतों में उतर रहे पलामू के किसान
सात अनुषंगी कंपनियों के अधिकारियों को लाभ
इस प्रमोशन प्रक्रिया का लाभ कोल इंडिया की विभिन्न अनुषंगी कंपनियों में कार्यरत अधिकारियों को मिला है. इनमें बीसीसीएल, सीसीएल, ईसीएल, एमसीएल, एनसीएल, डब्ल्यूसीएल और सीएमपीडीआई के अधिकारी शामिल हैं.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए