आधी रात गड्ढे ने बिगाड़ा ट्रक का संतुलन, खिड़की तोड़ते हुए घर में जा घुसा
घर में घुसा ट्रक | Prabhat Khabar Network
बुढ़मू-ठाकुरगांव पथ पर सड़क के गहरे गड्ढे के कारण एक अनियंत्रित ट्रक घर में जा घुसा. गनीमत रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ. स्थानीय लोगों ने मरम्मत की मांग की.
रांचीः बुढ़मू-ठाकुरगांव पथ के चापाटोली में मंगलवार की आधी रात सड़क के गड्ढे के कारण एक अनियंत्रित ट्रक घर में जा घुसा. हादसे में ठाकुरगांव निवासी अनुज कुशवाहा के घर की खिड़की टूट गई और मकान को नुकसान पहुंचा. हालांकि, घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.
पानी भरे गड्ढे में चला गया ट्रक का पहिया
जानकारी के अनुसार मंगलवार रात ट्रक (जेएच02एएक्स-5347) ठाकुरगांव से बुढ़मू की ओर जा रहा था. अनुज कुशवाहा के घर के समीप सड़क के बीच बने गड्ढे में ट्रक का पहिया चला गया. गड्ढे में पानी भरा होने के कारण चालक को उसकी गहराई का अंदाजा नहीं हो सका. इसके बाद ट्रक अनियंत्रित होकर घर से जा टकराया. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की.
ये भी पढ़ें- आधी रात गड्ढे ने बिगाड़ा ट्रक का संतुलन, खिड़की तोड़ते हुए घर में जा घुसा

टोल बचाने के चक्कर में बढ़ा भारी वाहनों का दबाव
स्थानीय लोगों का कहना है कि बुढ़मू-ठाकुरगांव पथ पर कई जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गये हैं. इसके बावजूद इस मार्ग से लगातार भारी वाहनों का परिचालन हो रहा है. बताया जाता है कि रांची से बिहार और उत्तर प्रदेश की ओर जाने वाले बड़ी संख्या में भारी वाहन टोल टैक्स बचाने के लिए इस मार्ग से डोभी की ओर जाते हैं.
ग्रामीणों के अनुसार इस रास्ते का इस्तेमाल करने से ओरमांझी और हजारीबाग में लगने वाले करीब 1110 रुपए के टोल टैक्स की बचत होती है. भारी वाहनों के बढ़ते दबाव के कारण सड़क कई जगह क्षतिग्रस्त हो गई है.
ये भी पढ़ें- जंगली सुअर के शिकार के लिए लगाया पटाखा हाथ में फटा, व्यक्ति की कलाई उड़ी
सड़क मरम्मत और भारी वाहनों पर नियंत्रण की मांग
ग्रामीणों ने सड़क की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की है. साथ ही सड़क की स्थिति को देखते हुए भारी वाहनों के परिचालन पर आवश्यक नियंत्रण लगाने की भी मांग की है, ताकि इस तरह की दुर्घटनाओं को रोका जा सके.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए