बिजली की समस्या से विधायक को अवगत कराया

बिजली की समस्या से विधायक को अवगत कराया
सिमडेगा : गोंडवाना छात्र संघ के प्रदेश अध्यक्ष निरोज मांझी ने सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा को ज्ञापन सौंप कर केरसई प्रखंड के करवाजोर , टोंगरीटोली व बासेन पंचायत की बिजली समस्या से अवगत कराया. ज्ञापन में कहा गया है कि उक्त गांव में 100 से अधिक परिवार रहता है.
ये सभी बीपीएल परिवार के सदस्य हैं, किंतु आज भी उक्त गांव विद्युत सेवा से वंचित है. इस संबंध में कई बार विभाग का ध्यान आकृष्ट कराया गया, किंतु इस दिशा में कोई पहल नहीं की गयी. बिजली नहीं रहने के कारण विद्यार्थी ऑनलाइन पढ़ाई भी नहीं कर पा रहे हैं.
उन्होंने विधायक से विद्युत आपूर्ति बहाल करने की मांग की. इस पर विधायक बाड़ा ने कहा कि विद्युत आपूर्ति बहाल करने की दिशा में पहल की जायेगी.
Post by : Pritish Sahay
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










