मनीषा टोप्पो बनी महिला थाना प्रभारी

मनीषा टोप्पो बनी महिला थाना प्रभारी
सिमडेगा. पुलिस विभाग में फेरबदल करते हुए सात पुलिस अवर निरीक्षक व दो सहायक अवर निरीक्षक के तबादला किया गया है. आदेश के अनुसार पुलिस अधीक्षक कार्यालय सिमडेगा में पदस्थापित सब इंस्पेक्टर संजीत कुमार को सिमडेगा थाना में कनीय अवर निरीक्षक के रूप में पदस्थापित किया गया है. वहीं केरसई थाना में कार्यरत सब इंस्पेक्टर जितेंद्र टुडू को बांसजोर ओपी में कनीय अवर निरीक्षक बनाया गया है. बांसजोर ओपी में पदस्थापित वीरेंद्र मुर्मू को केरसई थाना में कनीय अवर निरीक्षक के रूप में स्थानांतरित किया गया है. केरसई थाना में पदस्थापित एएसआइ अवधेश प्रसाद को बानो थाना भेजा गया है, जबकि बानो थाना के एएसआइ शंकर बाखला को केरसइ थाना में पदस्थापित किया गया है. सिमडेगा थाना में कार्यरत मुरताज अंसारी को ओड़गा ओपी का प्रभारी बनाया गया है. वहीं प्रभारी ओपी के रूप में कार्यरत सजल धान को ठेठइटांगर थाना में कनीय अवर निरीक्षक के रूप में पदस्थापित किया गया है. महिला थाना में भी फेरबदल करते हुए मनीषा टोप्पो को महिला थाना का प्रभारी बनाया गया है, जबकि वर्तमान प्रभारी ईश्वरी आशा बाड़ा को कनीय अवर निरीक्षक के रूप में महिला थाना में ही पदस्थापित किया गया है.
संत दोमनिक इंटर काॅलेज नामांकन शुरू
बानो. कोलेबिरा प्रखंड के संत दोमनिक इंटर काॅलेज लचरागढ़ में बालक-बालिका के लिए कला, वाणिज्य व साइंस संकाय में नामांकन शुरू कर दिया गया. यह जानकारी देते हुए प्राचार्य फादर क्लेमेंट लकड़ा ने इच्छुक छात्र-छात्राओं और अभिभावकों को कार्यालय अवधि में आकर फार्म लेने का आग्रह किया है. उन्होंने बताया कि इंटर कला, वाणिज्य व विज्ञान में नामांकन हेतु फार्म का वितरण किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




