झामुमो ने वीर तेलंगा खड़िया को दी श्रद्धांजलि

झामुमो ने वीर तेलंगा खड़िया को दी श्रद्धांजलि
सिमडेगा. झामुमो कार्यकर्ताओं ने वीर शहीद तेलंगा खड़िया की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गयी. मौके पर कार्यकर्ताओं ने कहा कि तेलंगा खड़िया केवल एक नाम नहीं, बल्कि आदिवासी स्वाभिमान और अन्याय के विरुद्ध संघर्ष की पहचान हैं. उनके बताये रास्ते पर चल कर ही राज्य का सच्चा विकास, सामाजिक न्याय और आदिवासी अधिकारों की रक्षा संभव है. झारखंड मुक्ति मोर्चा ने संकल्प लिया कि नगर परिषद सिमडेगा के माध्यम से भी आदिवासी-मूलवासी संस्कृति, भाषा, पहचान और अधिकार की रक्षा के साथ-साथ आम जनता की बुनियादी जरूरतों को प्राथमिकता दी जायेगी. कार्यक्रम में जल, जंगल, जमीन हमारा है और दिशोम गुरु अमर रहे के नारे भी लगाये गये.
वीर शहीद तेलंगा खड़िया की जयंती मनी
सिमडेगा. वीर शहीद तेलंगा खड़िया की जयंती सोमवार को मनायी गयी. मौके पर लोगों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया. पाहन इग्नासियुस खड़िया और पाहन मिखाइल खड़िया ने संयुक्त रूप से पूजा-अर्चना की. समिति के अध्यक्ष मतियस कुल्लू ने कहा कि वीर शहीद तेलंगा खड़िया स्वतंत्रता सेनानी थे. उनका जन्म गुमला जिले के सिसई प्रखंड के मुरगू गांव में नौ फरवरी 1806 में हुआ था. उन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ जुरी पंचायत का गठन करते हुए अंग्रेजों से लोहा लेते हुए उन्हें पराजित किया था. अंग्रेजों ने वीर शहीद तेलंगा खड़िया को मारने के लिए चार हजार रुपये का प्रलोभन बोधन सिंह को दिया था, जिन्होंने 23 अप्रैल 1880 में सरना पूजा स्थल पर गोली से मार कर वीर शहीद की हत्या कर दी थी. वीर शहीद तेलंगा खड़िया ने अंग्रेजों द्वारा मालगुजारी, अत्याचार, शोषण के विरुद्ध आवाज उठायी थी. मौके पर डी सोहोर, पी कुलकांत केरकेट्टा, अमित डुंगडुंग, रैमोन बा:, ग्लोरिया सोरेंग, इशिदोर केरकेट्टा, जॉन बिलुंग, इंदूरानी किड़ो, फुलजेंसिया बिलुंग, जोर्ज खड़िया आदि उपस्थित थे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




