नाली निर्माण में अनियमितता, बंद कराया काम

Published at :18 Apr 2026 9:56 PM (IST)
विज्ञापन
नाली निर्माण में अनियमितता, बंद कराया काम

नाली निर्माण में अनियमितता, बंद कराया काम

विज्ञापन

सिमडेगा. नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर सात के श्याम पथ गली में लगभग चार लाख की लागत से हो रहे नाली निर्माण कार्य में अनियमितता का आरोप लगाते हुए वार्ड पार्षद वैजयंती देवी ने कार्य बंद करवा दिया. पार्षद वैजयंती देवी ने बताया कि निर्माण कार्य मानकों के अनुरूप नहीं हो रहा है. मामले की जानकारी मिलने पर मैंने और पूर्व वार्ड पार्षद रामजी यादव समेत स्थानीय लोगों के साथ स्थल पर पहुंच स्थिति का जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान संवेदक के कार्य में खामियां पायी गयीं. निर्माण कार्य में अनियमितता की शिकायत नगर परिषद के संबंधित इंजीनियर और कार्यपालक अभियंता को दी गयी, लेकिन मौके पर कोई भी अधिकारी नहीं पहुंचे. इससे नाराज होकर वार्ड पार्षद ने निर्माण कार्य रुकवा दिया. स्थानीय लोगों ने भी नाराजगी जताते हुए कहा कि नगर परिषद में नयी बोर्ड के गठन के बावजूद कामकाज का तरीका नहीं बदला है. लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी संवेदक और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाये.

एएनएम व जीएनएम की छात्राओं ने लगायी प्रदर्शनी

बानो. मदर टेरेसा कॉलेज ऑफ नर्सिंग, बानो में एएनएम व जीएनएम प्रथम वर्ष की छात्राओं ने न्यूट्रीशन प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. प्रदर्शनी का उद्देश्य पोषण, संतुलित आहार और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना था. प्रदर्शनी में छात्राओं ने विभिन्न पौष्टिक खाद्य पदार्थों, संतुलित भोजन, कुपोषण, एनीमिया, डायबिटीक भोजन, विटामिन की कमी तथा स्वच्छ खानपान से संबंधित मॉडल, चार्ट और पोस्टर प्रस्तुत किये. हरी सब्जियां, फल, दूध, दाल, अंडा व मोटे अनाज के लाभों को आकर्षक तरीके से प्रदर्शित किया गया. छात्राओं ने बताया कि सही पोषण स्वस्थ शरीर, बेहतर मानसिक विकास और रोग प्रतिरोधक क्षमता के लिए अत्यंत आवश्यक है. कार्यक्रम में थाना प्रभारी श्याम नंदन सिंह, कोर्डिनेटर रविकांत मिश्रा, अंकिता मिश्रा, प्राचार्या एरेन बेक, निशि डुंगडुंग, कविता कुमारी, ऋचा हेंब्रम, अमृता लवली जोजो, अल्बिना टोपनो खुशबू कुमारी, सरिता कैथा, लीलावती साहू, मटिल्दा तिर्की समेत सभी छात्राएं उपस्थित थीं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola