शौचालय निर्माण कार्य का किया गया निरीक्षण
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 16 May 2025 9:43 PM
शौचालय निर्माण कार्य का किया गया निरीक्षण
जलडेगा. बांसजोर ओपी व एसएस उवि बांसजोर में मनरेगा योजना से हो रहे शौचालय निर्माण जिप सदस्य सह कांग्रेस सेवा दल के जिलाध्यक्ष सामरोम पॉल तोपनो ने निरीक्षण किया. निरीक्षण में उन्होंने पाया कि शौचालय निर्माण कार्य में सिमडेगा के राजमिस्त्री व मजदूर काम कर रहे थे. वहीं दो मजदूरों की उम्र 17 वर्ष के करीब थी. निरीक्षण के बाद जिप सदस्य ने कहा कि दोनों कार्य मनरेगा योजना से है तथा जॉब कार्ड से मजदूरों का भुगतान होना है. जबकि इन लोगों के समक्ष जॉब कार्ड भी नहीं है. उन्होंने कहा कि स्थानीय राज मिस्त्रियों व श्रमिकों का हक मारा जा रहा है. उन्होंने कहा कि दोनों कार्य वेंडर कुलदीप साहू नामक व्यक्ति से कराया जा रहा है. उन्होंने मामले की जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है.
पद्म अवार्ड की शर्तों और उसके परिक्षेत्र पर हुई चर्चा
सिमडेगा. उपायुक्त अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में पद्म अवार्ड से संबंधित बैठक हुई. बैठक में पद्म अवार्ड की शर्तों और उसके परिक्षेत्र पर चर्चा की गयी. साहित्य, लेखन, संस्कृति, लोक गायन, वादन, लोक नृत्य, नवाचारी कार्य करने वाले लोगों के चयन पर विचार-विमर्श किया गया. स्थानीय व्यक्तियों के संदर्भ में चर्चा के बाद अगली बैठक में इस पर अंतिम निर्णय लेने की बात कही गयी. बैठक में पुलिस अधीक्षक सौरभ कुमार, अपर समाहर्ता श्री ज्ञानेंद्र, सामान्य शाखा प्रभारी आदि उपस्थित थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










