फोटो-कांग्रेस महिला अध्यक्ष ने रात्रि चौपाल लगाकर दी जानकारियां
Updated at : 18 Jan 2026 6:21 PM (IST)
विज्ञापन

महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सह जिला परिषद सदस्य जोसिमा खाखा ने रात्रि चौपाल लगाकर लोगों को मनरेगा योजना का नाम बदले जाने से होने वाले संभावित नुकसान की विस्तार से जानकारी दी.
विज्ञापन
सिमडेगा. महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सह जिला परिषद सदस्य जोसिमा खाखा ने रात्रि चौपाल लगाकर लोगों को मनरेगा योजना का नाम बदले जाने से होने वाले संभावित नुकसान की विस्तार से जानकारी दी. रात्रि चौपाल को संबोधित करते हुए जोसिमा खाखा ने कहा कि मनरेगा सिर्फ एक योजना नहीं बल्कि गरीब, मजदूर और महिलाओं के जीवन का सहारा है. इस योजना ने गांवों से लेकर शहरों तक लाखों जरूरतमंदों को रोजगार, सम्मान और आर्थिक सुरक्षा दी है. उन्होंने कहा कि नाम बदलने की आड़ में यदि योजना की मूल भावना से छेड़छाड़ होती है, तो इसका सबसे बड़ा नुकसान गरीब तबके को झेलना पड़ेगा. उन्होंने कहा कि मनरेगा के तहत मिलने वाला स्थायी रोजगार, समय पर मजदूरी और पारदर्शिता आम लोगों का अधिकार है. यदि योजना के नाम और स्वरूप में बदलाव किया जाता है, तो इससे मजदूरों का विश्वास डगमगायेगा और आर्थिक स्थिति और भी बिगड़ेगी. जोसिमा खाखा ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि योजना को कमजोर करने की कोशिश किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जायेगी. कांग्रेस पार्टी मनरेगा को बचाने के लिए सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करेगी. उन्होंने लोगों से अपील किया कि वह जागरूक रहें और अपने अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट रहें.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




