छात्राओं को दी गयी अधिकारों व कानून की जानकारी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 27 Apr 2026 10:25 PM
छात्राओं को दी गयी अधिकारों व कानून की जानकारी
बानो. मदर टेरेसा कॉलेज ऑफ नर्सिंग बानो में सोमवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में विधिक जागरूकता शिविर लगाया गया. शिविर का मुख्य उद्देश्य नर्सिंग क्षेत्र में अध्ययनरत छात्राओं को उनके अधिकारों, कर्तव्यों व कानूनी सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां उपलब्ध कराना था. कार्यक्रम में अधिवक्ता प्रेमानंद शील तोपनो, अधिवक्ता ओमकार प्रसाद एवं पारा विधिक स्वयंसेवक अशोक तिवारी, पेशकार विकास कुमार सिंह, श्याम कुमार उपस्थित थे. उन्होंने छात्राओं को महिला अधिकार, कार्यस्थल पर सुरक्षा, साइबर अपराध से बचाव, घरेलू हिंसा से संरक्षण, निशुल्क कानूनी सहायता तथा स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में दायित्वों के संबंध में जानकारी दी. कॉलेज के निदेशक डॉ प्रह्लाद मिश्रा ने कहा कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रम छात्राओं के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. कार्यक्रम के अंत में कॉलेज प्रबंधन ने जिला विधिक सेवा प्राधिकार व उपस्थित अधिवक्ताओं का आभार व्यक्त किया. मौके पर प्राचार्या एरेन बेक, एएनएम प्राचार्या निशि डुंगडुंग, सीनियर ट्यूटर कविता कुमारी, अमृता लवली जोजो ऋचा हेंब्रम, ट्यूटर अल्बिना टोपनो, आईवी सुप्रभा, लीलावती साहू, माटिल्डा तिर्की, प्रिया कुमारी आदि छात्राएं मौजूद थीं.
कोलेबिरा की तीन बेटियों ने जीते मेडल
कोलेबिरा. रांची के खेलगांव में आयोजित डब्लूपीसी ओपन चैंपियनशिप में कोलेबिरा के कसरत क्लब की तीन बेटियों ने मेडल जीत जिले का नाम पूरे राज्य में रोशन किया है. कसरत क्लब के संचालक राहुल कुमार साहू ने प्रतियोगिता के परिणामों की जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता में मंजू मिंज गोल्ड मेडल प्राप्त किया. मंजू ने अपनी अद्भुत ताकत का प्रदर्शन करते हुए डेड लिफ्ट में 105 किलो और बेंच प्रेस में 40 किलो वजन उठाकर प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल किया. वहीं कुमकुम कुमारी व सीमा इंदु सिंह ने सिल्वर मेडल प्राप्त किया. विजेता खिलाड़ियों को प्रतियोगिता के समापन पर मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. उनकी इस जीत पर क्लब के सदस्यों और स्थानीय खेल प्रेमियों में उत्साह है. इन खिलाड़ियों की सफलता पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और खेल प्रेमियों ने बधाई दी है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










