जनता दरबार लगा कर सुनीं लोगों की समस्याएं

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 23 May 2026 9:51 PM

विज्ञापन

जनता दरबार लगा कर सुनीं लोगों की समस्याएं

विज्ञापन

सिमडेगा. उपायुक्त कंचन सिंह ने प्रखंड परिसर में जनता दरबार लगा कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं तथा उनके त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये. जनता दरबार में उपायुक्त ने प्रत्येक फरियादी से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त की और संबंधित विभाग के अधिकारियों को मामलों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता आम लोगों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है तथा पात्र लाभुकों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है. मौके पर उपविकास आयुक्त दीपांकर चौधरी, परियोजना निदेशक आइटीडीए सरोज तिर्की, अपर समाहर्ता ज्ञानेंद्र, जिला पंचायती राज पदाधिकारी दयानंद कार्जी, बीडीओ बांसजोर समेत विभिन्न विभागों के जिला व प्रखंड स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे.

सिमडेगा में अनमैप्ड मतदाताओं की सूची प्रकाशित

सिमडेगा. भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार एसआइआर कार्यक्रम के तहत अनमैप्ड मतदाताओं की सूची शनिवार को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर प्रकाशित कर दी गयी है. संबंधित मतदाता अपने-अपने बूथ पर जाकर सूची में अपना नाम जांच कर रहे हैं. निर्वाचन विभाग की ओर से बताया गया है कि यदि कोई मतदाता अनमैप्ड पाया जाता है, तो वह संबंधित बूथ लेवल ऑफिसर से संपर्क कर सकते हैं. वर्ष 2003 की मतदाता सूची में स्वयं अथवा अपने माता-पिता या दादा-दादी का नाम उपलब्ध होने की स्थिति में उनकी मैपिंग करायी जा सके. मतदाताओं की सुविधा के लिए सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ मौजूद हैं, जो आवश्यक जानकारी एवं सहयोग प्रदान कर रहे हैं. निर्वाचन विभाग ने सभी मतदाताओं से अपील की है कि वह समय पर अपने नाम की जांच कर आवश्यक प्रक्रिया पूरी करें.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola