टीबी रोग का जल्द पता लगा इलाज कराना जरूरी : सीएस
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

टीबी रोग का जल्द पता लगा इलाज कराना जरूरी : सीएस
विज्ञापन
बानो. प्रखंड के आयुष्मान आरोग्य मंदिर कोनसोदे में 100 दिवसीय टीबी उन्मूलन अभियान के तहत निक्षय शिविर लगाया गया. मौके पर उपस्थित सिविल सर्जन डॉ रामदेव पासवान ने बताया कि टीबी रोग का जल्द पता लगाना और उसका उचित इलाज करना जरूरी है. उन्होंने कहा कि टीबी रोग के लक्षणों को पहचानने और समय पर इलाज शुरू करने से इस रोग को नियंत्रित किया जा सकता है. उन्होंने बताया कि टीबी रोग के मरीजों को उचित इलाज व देखभाल प्रदान करने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा विभिन्न कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मनोरंजन कुमार ने टीबी रोगों के बारे में जानकारी दी और बताया कि कैसे टीबी रोग के मरीजों को उचित इलाज व देखभाल प्रदान की जा सकती है. उन्होंने कहा कि टीबी रोग के मरीजों को समाज में अलग-थलग नहीं किया जाना चाहिए और उन्हें पूरा समर्थन दिया जाना चाहिए. उन्होंने बताया कि टीबी रोग के मरीजों के लिए निक्षय पोषण योजना भी चलायी जा रही है. इसके तहत मरीजों को पोषण संबंधी सहायता प्रदान की जाती है. शिविर में टीबी विभाग सिमडेगा के पीपीएम कॉर्डिनेटर अभिषेक जोसफ तिर्की, जिला कार्यक्रम समन्वयक प्रदीप कुमार सिंह, वरीय चिकित्सा पर्यवेक्षक सोनू कुमार, सीएचसी बानो की सीएचओ, सहिया समेत अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










