ePaper

सिमडेगा में कार से डेढ़ करोड़ का गांजा जब्त, तस्कर हुए फरार

Updated at : 03 Jun 2025 9:18 PM (IST)
विज्ञापन
Ganja Smuggling Simdega News Jharkhand

प्रेस कॉन्फ्रेंस करते सिमडेगा के एसपी मो अर्शी. फोटो : प्रभात खबर

Ganja Smuggling: सिमडेगा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर तलाशी अभियान चलाकर डेढ़ करोड़ रुपए मूल्य का गांजा जब्त किया है. एसपी ने बताया कि गांजे की तस्करी करने वाले पुलिस को देखकर जंगल में भाग गये. उन्होंने कहा कि तीनों गांजा तस्करों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है. एसपी ने बताया कि जिस गाड़ी से गांजा की तस्करी की जा रही थी, उस गाड़ी में अभियंता भारत सरकार का उपक्रम का बोर्ड भी लगा था.

विज्ञापन

Ganja Smuggling News| सिमडेगा, रविकांत साहू : सिमडेगा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर तलाशी अभियान चलाकर डेढ़ करोड़ रुपए मूल्य का गांजा जब्त किया है. एक कार भी जब्त की है. जिले के एसपी मो अर्शी को गुप्त सूचना मिली थी कि ओडिशा से सिमडेगा के रास्ते गांजा की तस्करी एक कार से हो रही है. इसी सूचना के आधार पर एसडीपीओ एवं मुख्यालय डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया.

नीले रंग की कार छोड़कर जंगल में भागे तस्कर

टीम ने तलाशी अभियान चलाया. इसी क्रम में पुलिस की दबिश के कारण गांजा तस्कर नीले रंग की कार को गड़गड़ झरिया पुल के पास छोड़कर जंगल में भाग गये. पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है. कार के अंदर से 126 किलो 400 ग्राम गांजा बरामद किया गया. गांजा 78 पैकेट में पैक किये गये थे.

कार पर लगा था अभियंता भारत सरकार उपक्रम का बोर्ड

एसपी ने समाहरणालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों को बताया कि जब्त गांजे की कीमत लगभग डेढ़ करोड़ रुपए है. पुलिस तीनों गांजा तस्करों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. एसपी ने बताया कि जिस गाड़ी से गांजा की तस्करी की जा रही थी, उस गाड़ी में अभियंता भारत सरकार का उपक्रम का बोर्ड भी लगा था.

झारखंड की ताजा खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

गांजा तस्करी मामले में हर पहलू की हो रही है जांच – एसपी

एसपी मो अर्शी ने बताया कि गांजा तस्करी के मामले में गहन छानबीन की जा रही है. गांजा तस्करी से जुड़े हर पहलू की जांच की जायेगी. कहां से गाजा आता है और कहां-कहां जाता है, इसकी गहन जांच कर तस्करी के मामले का पर्दाफाश किया जायेगा.

गाड़ी के अंदर मिले कई नंबर प्लेट – एसपी

उन्होंने कहा कि गाड़ी के अंदर से कई नंबर प्लेट भी बरामद हुए हैं. तस्कर नंबर प्लेट बदल-बदल कर तस्करी की घटना को अंजाम देने में लगे थे. प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसडीपीओ बैजू उरांव, मुख्यालय डीएसपी रणवीर सिंह भी मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें

झारखंड का वो गांव, जहां से अंग्रेजों ने भगवान बिरसा मुंडा को किया गिरफ्तार

बिरसा मुंडा ने आदिवासियों के लिए देखे थे ये 5 सपने, आज भी हैं अधूरे

Jharkhand Weather Alert: 24 घंटे में बढ़ेगा तापमान, इन 8 जिलों में गरज के साथ वज्रपात की आशंका

इंदौर में ‘स्टॉक मार्केट’ चलाने वाले 3 लोगों को बोकारो पुलिस ने किया गिरफ्तार

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola