मोटे अनाज की खेती को बढ़ावा दें किसान : जिप अध्यक्ष
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

मोटे अनाज की खेती को बढ़ावा दें किसान : जिप अध्यक्ष
विज्ञापन
कोलेबिरा. कोलेबिरा प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रखंड स्तरीय खरीफ कर्मशाला का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि के रूप में जिप अध्यक्ष रोज प्रतिमा सोरेंग व विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रखंड प्रमुख दुतामी हेमरोम, उप प्रमुख सुनीता देवी, बीडीओ सह सीओ अनूप कच्छप उपस्थित थे. कार्यक्रम का उदघाटन अतिथियों ने सामूहिक रूप से किया. जिप अध्यक्ष रोस प्रतिमा सोरेंग ने किसानों को मोटे अनाज की खेती को बढ़ावा देने की अपील की. उन्होंने रासायनिक उर्वरकों का कम उपयोग करने तथा जैविक खेती को अपनाने पर जोर दिया. प्रमुख दुतामी हेमरोम ने किसानों को खेती के साथ-साथ पशुपालन को भी आय का अतिरिक्त स्रोत बनाने की सलाह दी. उप प्रमुख सुनीता देवी ने किसानों से समय पर खेती कार्य शुरू करने तथा फसल बीमा कराने की बात कही. अंचलाधिकारी अनूप कच्छप ने कहा कि इस वर्ष कम वर्षा की संभावना को देखते हुए किसानों को कम अवधि में तैयार होने वाले बीजों के उपयोग करना चाहिए. उन्होंने प्रखंड व अंचल प्रशासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी किसानों को दी. कार्यक्रम में प्रखंड कृषि पदाधिकारी गुणवंत प्रसाद, प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डॉ अर्चना मिंज, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक कुमार सौरभ, सहायक तकनीकी प्रबंधक कुलन समद, परियोजना समन्वयक एग्री क्लिनिक संजीवन मिंज, सहायक तकनीकी प्रबंधक बानो व जलडेगा आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










