ePaper

देश में हर नारी को न्याय और सम्मान मिले : गुंजन

Updated at : 24 Aug 2024 10:07 PM (IST)
विज्ञापन
देश में हर नारी को न्याय और सम्मान मिले : गुंजन

नगर भवन में नारी न्याय सम्मेलन का आयोजन

विज्ञापन

सिमडेगा

. नगर भवन में शनिवार को महिला कांग्रेस की तरफ से नारी न्याय सम्मेलन का आयोजन किया गया. समेमलन में प्रदेश अध्यक्ष गुंजन सिंह, राष्ट्रीय पर्यवेक्षक प्रीति उपाध्याय, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष शांति बाला केरकेट्टा समेत कई कांग्रेस नेत्री उपस्थित थी. कार्यक्रम में सभी अतिथियों का स्वागत पारंपरिक तरीके से किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. कार्यक्रम में नारी अधिकार पर चर्चा की गयी. साथ ही समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया. महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष गुंजन सिंह ने कहा कि आज देश में हर नारी को न्याय और सम्मान मिले. इस सोच को लेकर राहुल गांधी ने न्याय प्रिय भारत देश की परिकल्पना की है. कांग्रेस इन कुटिल प्रावधानों को हटा देगी और संशोधन अधिनियम को तुरंत लागू करेगी. नारी को न्याय देने के लिए कांग्रेस 2025 से महिलाओं के लिए केंद्र सरकार की 50 प्रतिशत नौकरियां आरक्षित करेगी. राष्ट्रीय पर्यवेक्षक प्रीति उपाध्याय ने नारी न्याय व सम्मान देने की परिचर्चा में कहा कि महिलाओं के साथ भेदभाव किया जाता है. कांग्रेस महिलाओं के खिलाफ भेदभाव को दूर करने व महिलाओं के अधिकारों को बनाये रखने और आगे बढ़ाने का संकल्प लेती है. सेवानिवृत महिला चिकित्सक डॉ ओलंपिया केरकेट्टा ने कहा कि आज इस मंच से नारी के साथ न्याय करने और उसको सम्मान देने की बात कही जा रही है. लेकिन नारी न्याय के प्रति समाज की मानसिकता इसके विपरीत नजर आती है. आज कई घर की स्त्रियां ही जब यह जानती है कि उनके घर जन्म लेने वाला बच्चा लड़की है, तो उसे गर्भ में ही मार दिया जाता है. उन्होंने कहा कि इसलिए नारी न्याय की बात हो, तो सबसे पहले नारी न्याय की बात नारी को मां के गर्भ से न्याय मिलने से शुरू होनी चाहिए. इसके लिए समाज में बेटी को लेकर जो विकृत मानसिकता बनी है, उसमे बदलाव लाने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि जब मां के गर्भ से नारी को सम्मान मिलने लगेगा, तब नारी न्याय का सपना साकार होगा. महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष शांति बाला केरकेट्टा ने कहा कि समाज में आधी आबादी अभी भी न्याय के लिए भटक रही हैं, जिसके बिना जिंदगी अधूरी है. यह समाज का दायित्व है कि उसके लिए आवाज बुलंद करें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola