सभी अखाड़ों के जुलूस को समय पर प्रारंभ एवं समाप्त कराना सुनिश्चित करें:उपायुक्त

Updated:
विज्ञापन
सभी अखाड़ों के जुलूस को समय पर प्रारंभ एवं समाप्त कराना सुनिश्चित करें:उपायुक्त

रामनवमी जुलूस के शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर उपायुक्त कंचन सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्रीकांत एस खोटरे की अध्यक्षता में प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट एवं पुलिस पदाधिकारियों की बैठक हुई.

विज्ञापन

रामनवमी को लेकर उपायुक्त ने अधिकारियों के साथ की बैठक

सिमडेगा. रामनवमी जुलूस के शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर उपायुक्त कंचन सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्रीकांत एस खोटरे की अध्यक्षता में प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट एवं पुलिस पदाधिकारियों की बैठक हुई. बैठक में जुलूस के सफल संचालन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये. उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने सभी प्रतिनियुक्त अधिकारियों को निर्देश दिया कि जुलूस का संचालन निर्धारित समय-सारणी के अनुरूप ही किया जाए. सभी अखाड़ों के जुलूस को समय पर प्रारंभ एवं समाप्त कराना सुनिश्चित करें, ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न हो. उन्होंने कहा कि जुलूस महावीर चौक से प्रारंभ होकर निर्धारित मार्ग भट्टीटोली सरना स्थल तक जाएगा तथा पुनः महावीर चौक में ही समापन होगा. अपराह्न चार बजे हर हाल में जुलूस का परिचालन सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया.उपायुक्त ने निर्देश दिया कि प्रत्येक मजिस्ट्रेट अपने-अपने अखाड़ों के जुलूस को नियंत्रण में रखते हुए शुरुआत से समापन तक साथ चलेंगे और पूरे आयोजन पर सतत निगरानी बनाए रखेंगे. किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि या विवाद की आशंका को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई करने तथा इसकी सूचना कंट्रोल रूम को देने का निर्देश दिया गया. जुलूस की गतिविधियों, समय एवं गंतव्य से संबंधित जानकारी लगातार कंट्रोल रूम को उपलब्ध कराते रहने को भी कहा गया.पुलिस अधीक्षक ने जुलूस में बजने वाले डीजे गीतों की जांच सुनिश्चित करने का निर्देश देते हुए कहा कि केवल धार्मिक गीत ही बजायें.. किसी भी प्रकार के भड़काऊ या आपत्तिजनक गीत पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा. इसके साथ ही सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखने और अफवाह फैलाने वालों पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश भी दिया. प्रशासन द्वारा जुलूस मार्ग की ड्रोन से निगरानी, वीडियोग्राफी, सीसीटीवी कैमरों की सक्रियता तथा पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया. साथ ही आपात स्थिति से निपटने के लिए एंबुलेंस एवं मेडिकल टीम की तैनाती भी सुनिश्चित करने की बात कही गयी.

विज्ञापन
Vikash Nath

लेखक के बारे में

By Vikash Nath

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola