कांग्रेस की बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने पर जोर

Updated:
विज्ञापन
कांग्रेस की बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने पर जोर

कोलेबिरा में प्रखंड कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक हुई

विज्ञापन

कोलेबिरा. कोलेबिरा में प्रखंड कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष राकेश कोनगाड़ी ने की. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में कोलेबिरा विधायक नमन बिक्सल कोनगाड़ी उपस्थित थे. बैठक का मुख्य उद्देश्य मंडल समिति,पंचायत समिति, महिला मोर्चा, सेवादल, प्रखंड समिति एवं बीएलए एजेंटों के माध्यम से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाना था. इस दौरान विभिन्न समितियों के गठन पर विस्तार से चर्चा की गयी. साथ ही एसआईआर, पेसा कानून एवं मनरेगा से संबंधित प्रशिक्षण भी कार्यकर्ताओं को दिया गया. जिला महासचिव सह कोलेबिरा प्रखंड प्रभारी तिलका रमण ने संगठन की मजबूती, एकता और कार्यशैली को लेकर विस्तारपूर्वक जानकारी दी. उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों को गांव-गांव तक पहुंचाने का आह्वान किया. विधायक नमन बिक्सल कोनगाड़ी ने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता और आपसी समन्वय पर निर्भर करती है. उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने की अपील की. उन्होंने कहा कि बूथ स्तर तक संगठन मजबूत होने से पार्टी और अधिक सशक्त बनेगी. जिला महासचिव सह कोलेबिरा प्रखण्ड प्रभारी तिलका रमन,जिला सचिव सह पूर्वी मंडल प्रभारी सुलभ नेल्सन डुंगडुंग,अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष रावेल लकड़ा, युवा प्रखण्ड अध्यक्ष निलय प्रेम तिर्की,अल्पसंख्यक प्रखण्ड अध्यक्ष तजमुल अहमद,पूर्वी मंडल अध्यक्ष जोसेफ सोरेंग, कोलेबिरा पंचायत अध्यक्ष कुलदीप सोरेंग,अघरमा पंचायत अध्यक्ष सुमन गुड़िया, नवाटोली पंचायत अध्यक्ष नीरज कुल्लू, रैसीया पंचायत अध्यक्ष कांदरू नायक, डोमटोली पंचायत अध्यक्ष अशोक लुगुन , बरसलोया पंचायत अध्यक्ष अनिल सोरेंग, लाचरागार पंचायत अध्यक्ष अलबिनुश लुगुन, टूटीकेल पंचायत अध्यक्ष संजय डांग ,प्रखण्ड उपाध्यक्ष लूथर सुरीन, प्रखंड महासचिव एरेन केरकेट्टा,सुखमणि बागे,मनोज डुंगडुंग,कुलदीप केरकेट्टा, फ्लोरेंसिया सोरेंग, कामेश नायक, कोमल बागे,विनय केरकेट्टा,रोशन टेटे, कुलदीप टेटे, पवन डांग, सब्रियश डांग, फिलमोन टेटे,अमित टेटे,दीपक तिर्की, अमृत डुंगडुंग, संतोष बा सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे.

विज्ञापन
Vikash Nath

लेखक के बारे में

By Vikash Nath

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola