नशीली दवा का सप्लायर गिरफ्तार, जेल

Updated:
विज्ञापन

नशीली दवा का सप्लायर गिरफ्तार, जेल

विज्ञापन

सिमडेगा. सदर थाना कांड संख्या-21/26 से जुड़े नशीली दवा तस्करी मामले में पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने मामले के मुख्य सप्लाई चेन से जुड़े आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. एसपी को सूचना मिली थी कि गुलजार गली स्थित सम्राट बूट हाउस में मो सैफ अंसारी द्वारा प्रतिबंधित नशीली दवा पैभन स्पास प्लस की बिक्री की जा रही है. सूचना के सत्यापन के बाद गठित छापेमारी टीम ने कार्रवाई करते हुए सैफ अंसारी के पास से 114 पीस नशीली दवा और 11 खाली डब्बे बरामद किये थे. इसके बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था. जांच के क्रम में इस कांड से जुड़े अन्य आरोपियों करन कुमार उर्फ त्रिवेणी मंडल व दवा विक्रेता विमल कुमार सिंह (संचालक, शिव शक्ति मेडिकल, वेदव्यास, राउरकेला) को भी पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है. आगे के अनुसंधान के दौरान पुलिस ने दवा सप्लाई करने वाले मुख्य व्यक्ति रजत विश्वाल (51 वर्ष), पिता- सुरेंद्रनाथ विश्वाल, निवासी इंडस्ट्रियल नगर एरिया, पानपोस, राउरकेला (थाना-रघुनाथपली, जिला-सुंदरगढ़) को 22 अप्रैल को छापेमारी कर उसके घर से गिरफ्तार किया, जिसे पूछताछ के बाद 23 अप्रैल को जेल भेज दिया गया. एसडीपीओ बैजू उरांव ने बताया कि मामले में जांच जारी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola