दिव्यांगजनों के बीच सहायक उपकरण का वितरण

Updated at : 26 Mar 2026 8:49 PM (IST)
विज्ञापन
दिव्यांगजनों के बीच सहायक उपकरण का वितरण

वरिष्ठ नागरिकों एवं दिव्यांगजनों के सशक्तीकरण के उद्देश्य से भारत सरकार की राष्ट्रीय वयोश्री योजना एवं एडिप योजना के तहत नगर भवन, सिमडेगा में सामाजिक अधिकारिता शिविर के दूसरे दिन भी नि:शुल्क सहायक उपकरणों का वितरण किया गया.

विज्ञापन

सिमडेगा. वरिष्ठ नागरिकों एवं दिव्यांगजनों के सशक्तीकरण के उद्देश्य से भारत सरकार की राष्ट्रीय वयोश्री योजना एवं एडिप योजना के तहत नगर भवन, सिमडेगा में सामाजिक अधिकारिता शिविर के दूसरे दिन भी नि:शुल्क सहायक उपकरणों का वितरण किया गया. कार्यक्रम में सिमडेगा एवं पाकरटांड़ प्रखंड के बड़ी संख्या में दिव्यांगजन अपने परिजनों के साथ उपस्थित हुए और आवश्यकतानुसार उपकरण प्राप्त किया. शिविर में लाभार्थियों को ट्राइसाइकिल, व्हीलचेयर, बैसाखी, वॉकर, श्रवण यंत्र, कृत्रिम अंग, कैलिपर्स, छड़ी सहित अन्य सहायक उपकरण वितरित किये गये. इस अवसर पर अधिकारियों ने कहा कि सरकार का उद्देश्य दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ना है. उन्होंने लाभार्थियों से उपकरणों का सही उपयोग करने एवं अपने जीवन स्तर को बेहतर बनाने की अपील की. पूजा के लिए शाम तक लगी रही श्रद्धालुओं की भीड़ सिमडेगा. शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में चैती दुर्गा पूजा धूमधाम से मनायी जा रही है. विभिन्न पूजा पंडालों में सुबह से लेकर देर शाम तक श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है. गुरुवार को महाअष्टमी के अवसर पर भक्तों ने मां दुर्गा के आठवें स्वरूप मां महागौरी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की. महाअष्टमी के दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने व्रत-उपासना कर पूजा की. शहर के सलडेगा एवं ठाकुर टोली स्थित पूजा पंडालों में विशेष रूप से महिलाओं की भीड़ देखने को मिली. श्रद्धालुओं ने पूरे भक्तिभाव के साथ पूजा में भाग लिया और मां दुर्गा से सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की. परंपरा के अनुसार भथुआ का बलिदान दिया गया. शुक्रवार को महानवमी के अवसर को लेकर सभी पूजा पंडालों और मंदिरों में विशेष तैयारियां की की गयी है.

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola