शिबू सोरेन की पुण्यतिथि पर प्रखंडों में श्रद्धांजलि सभा आयोजित करने का निर्णय

Updated:
विज्ञापन
शिबू सोरेन के बताये मार्ग पर चलना उनकी सच्ची श्रद्धांजलि होगी : जिलाध्यक्ष

सिमडेगा में झामुमो ने शिबू सोरेन की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित करने का निर्णय लिया गया है. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनके संघर्ष और योगदानों को याद कर संकल्प लिया.

विज्ञापन

सिमडेगा: झामुमो जिलाध्यक्ष अनिल कंडुलना की अध्यक्षता में परिसदन भवन में गुरुजी स्व. शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर बैठक हुई. बैठक में निर्णय लिया गया कि चार अगस्त को जिले के सभी प्रखंडों में गुरुजी शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि सभा और अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. बैठक में उनके संघर्ष, त्याग और झारखंड आंदोलन में दिए गए ऐतिहासिक योगदान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया.

कार्यक्रम की रूपरेखा, तैयारियों और विभिन्न जिम्मेदारियों पर चर्चा करते हुए सभी प्रखंडों के पदाधिकारियों को आवश्यक दायित्व सौंपे गए. जिला अध्यक्ष अनिल कंडुलना ने कहा कि गुरुजी शिबू सोरेन केवल एक नेता नहीं, बल्कि झारखंड की अस्मिता, संघर्ष और स्वाभिमान के प्रतीक थे. उनके बताए मार्ग पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी.

जिला सचिव शफीक खान ने कहा कि गुरुजी का पूरा जीवन गरीबों, आदिवासियों, मूलवासियों, किसानों और मजदूरों के अधिकारों की रक्षा के लिए समर्पित रहा. उनकी प्रथम पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रमों के माध्यम से नई पीढ़ी को उनके संघर्ष और विचारों से अवगत कराया जाएगा.

झामुमो महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती रोस प्रतिमा सोरेंग ने कहा कि गुरुजी शिबू सोरेन का जीवन समाज के अंतिम व्यक्ति के अधिकारों और सम्मान की लड़ाई का प्रतीक रहा है. बैठक के अंत में सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर चार अगस्त को आयोजित होने वाले कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया.

मौके पर केंद्रीय समिति सदस्य बिरजो कंडुलना, फिरोज अली, नोवास केरकेट्टा, संजू डांग, सुनील खेस, नुसरत खातून, प्रफुल्लित डुंगडुंग, जुसफ लुगून, जिला उपाध्यक्ष अनिल तिर्की, रितेश बाराइक, सुमन मिंज, मिन्हाज राजन, प्रकाश बागे, तनवीर हुसैन, अनश आलम, कुंदन रजक, बीरेंद्र बड़ाइक, देवेंद्र साहू, मो साहिद, किशोर डांग, जफर खान, फूलकुमारी समद, वैभव कुमार, अजय कुमार सिंह, शौकत अली अंसारी, देवाकर प्रसाद, शफीक खान, कामिल कुल्लू और सुनीता नायक सहित अन्य उपस्थित रहें.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola