पेड़ से लटका हुआ मिला शव

पुलिस मामले की जांच में जुटी
सिमडेगा. पाकरटांड़ थाना के कैरबेड़ा तुरतुरिपानी में पुलिस ने एक व्यक्ति का शव पेड़ से झूलता हुआ बरामद किया गया है. जानकारी के अनुसार तुरतुरिपानी निवासी 35 वर्षीय विनोद बड़ाईक का शव गुरुवार की सुबह परिजनों ने घर के निकट स्थित पेड़ में फंदे पर झूलता हुआ देखा. परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते पुलिस घटना स्थल पहुंची और शव को अपने कब्जे में कर अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. इधर, परिजनों ने कहा कि विनोद बड़ाइक की हत्या की गयी है. इसके बाद उसकी मौत को आत्महत्या का रूप देने के लिए पेड़ से लटका दिया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










