जंगल में जला शव मिलने का मामला सुलझा, तीन आरोपी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
जंगल में जला शव मिलने का मामला सुलझा, तीन आरोपी गिरफ्तार

जलडेगा थाना क्षेत्र में मिले जले हुए शव मामले का पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है.

विज्ञापन

सिमडेगा. जलडेगा थाना क्षेत्र में मिले जले हुए शव मामले का पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है. 11 मार्च को टिकरा जंगल में सड़क किनारे गड्ढे में एक व्यक्ति का जला हुआ शव मिलने की सूचना पर पुलिस ने जांच शुरू की. एफएसएल रांची की टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाये. प्रारंभिक जांच में शव की पहचान नहीं हो सकी थी, लेकिन तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मृतक की पहचान ओडिशा के राउरकेला निवासी शिवा साहू (पिता- रवींद्र साहू) के रूप में हुई. अनुसंधान में सामने आया कि आरोपी किशोर केरकेट्टा की पत्नी के साथ मृतक छेड़खानी करता था और होली के दिन किशोर को मारने की योजना बना रहा था. इस जानकारी के बाद किशोर ने अपने साथी संजय केरकेट्टा और बुधु लोहरा उर्फ अनिल इंदवार के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची. 10 मार्च को शिवा साहू को बहला-फुसलाकर टिकरा जंगल ले जाया गया, जहां रस्सी से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गयी. पहचान छिपाने के लिए शव पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी गयी और गड्ढे में फेंक दिया गया. पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर तीनों आरोपियों किशोर केरकेट्टा, संजय केरकेट्टा और बुधु लोहरा को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक स्कूटी (ओडी14एसी 4332), एक मोटरसाइकिल (ओडी14वाई 9771) और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया. इस कार्रवाई में थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार झा के नेतृत्व में ओडगा ओपी प्रभारी सजल धान, बांसजोर ओपी प्रभारी दीपेश कुमार तथा जलडेगा थाना के सशस्त्र बल शामिल थे.

विज्ञापन
Vikash Nath

लेखक के बारे में

By Vikash Nath

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola