जनता दरबार लगा कर उपायुक्त ने सुनी लोगों की समस्या

Updated:
विज्ञापन
जनता दरबार लगा कर उपायुक्त ने सुनी लोगों की समस्या

उपायुक्त कंचन सिंह ने समाहरणालय में जनता दरबार आयोजित कर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और समाधान की दिशा में कदम उठाये

विज्ञापन

सिमडेगा. उपायुक्त कंचन सिंह ने समाहरणालय में जनता दरबार आयोजित कर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और समाधान की दिशा में कदम उठाये. बड़ी संख्या में ग्रामीण अपनी शिकायतों और मांगों के साथ उपस्थित हुए. उपायुक्त ने प्रत्येक आवेदन की क्रमवार समीक्षा करते हुए आवेदकों से सीधे संवाद किया और संबंधित अधिकारियों को त्वरित निष्पादन के निर्देश दिये.

जनता दरबार में भूमि विवाद, अबुआ आवास योजना की लंबित किस्त, दिव्यांग प्रमाण पत्र, अनाथ बच्चों के जन्म एवं आधार कार्ड, दुकान किराया माफी, विद्युतीकरण, सड़क निर्माण तथा पेयजल जैसी समस्याएं सामने आयीं. इस दौरान कुरडेग प्रखंड निवासी किशोर किंडो ने अपनी दिव्यांग पुत्री का प्रमाण पत्र बनवाने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया. मामले की गंभीरता को देखते हुए उपायुक्त ने तत्काल प्रमाण पत्र निर्गत करने का निर्देश दिया और मौके पर ही बालिका को व्हीलचेयर प्रदान कर संवेदनशीलता का परिचय दिया.

पीड़ित पिता ने बताया कि वह पिछले 12 वर्षों से इलाज और प्रमाण पत्र के लिए कई अस्पतालों के चक्कर लगा चुके हैं, लेकिन किसी भी सरकारी योजना का लाभ नहीं मिला. उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी आवेदनों का शीघ्र और पारदर्शी निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके. कार्यक्रम में अपर समाहर्ता श्री ज्ञानेन्द्र, समाज कल्याण पदाधिकारी सुरज मुन्नी कुमारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Vikash Nath

लेखक के बारे में

By Vikash Nath

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola