ePaper

रसोइयों की हड़ताल जारी, मध्याह्न भोजन प्रभावित

Updated at : 24 Feb 2026 10:23 PM (IST)
विज्ञापन
रसोइयों की हड़ताल जारी, मध्याह्न भोजन प्रभावित

रसोइयों की हड़ताल जारी, मध्याह्न भोजन प्रभावित

विज्ञापन

जलडेगा. प्रखंड के टिनगिना, जलडेगा, परबा, ओड़गा, करमापानी, कारीमाटी, रामजड़ी, हुटुटुवा संकुल में कार्यरत 240 रसोइयों के पिछले 18 फरवरी से हड़ताल पर जाने से 106 प्राथमिक, मध्य और उवि में मध्याह्न भोजन पर व्यापक असर पड़ रहा है. विद्यालय के ही शिक्षक-शिक्षिकाओं को मध्याह्न भोजन बच्चों के बीच परोसना पड़ रहा है. रसोइयों द्वारा सरकार से बढ़े हुए न्यूनतम मानदेय देने के साथ समय से मानदेय राशि देने समेत कई अन्य मांगें पूरी करने की मांग की जा रही हैं. रसोइया संघ की दीदियों ने कहा कि सरकार मनरेगा मजदूरों को प्रतिदिन 282 रुपये मजदूरी देती है, घर बैठे मंईयां सम्मान योजना के तहत हर महीना 2500 रुपये दिये जाते हैं, परंतु सुबह नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक रसोइया का काम करने के बावजूद सरकार द्वारा प्रतिदिन 100 रुपये देने की घोषणा के बावजूद 66 रुपये प्रतिदिन की दर से दे रही है. इसमें भी समय से मानदेय नहीं मिलता है. साथ ही 12 माह के स्थान पर 10 माह का ही मानदेय दिया जाता है. पिछले चार माह से मानदेय राशि भी नहीं मिली है, जिससे काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. मौके पर दिव्यानी कंडुलना, एसरांती तोपनो, ओपोलिना कंडुलना, ज्योति तोपनो, कुंवारी होरो, लिलिसेन होरो, संगीता बड़ाइक, नीलमणि डांग, तारामनी डांग, जसमणि डांग, किरण देवी, प्रोमिला तोपनो, शांति समद, मीरा मुंडु, सुशांति कंडुलना समेत करमापानी टिनगिना संकुल की रसोइया मौजूद थीं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola