संत जोसेफ पर्व पर नगर अध्यक्ष व वार्ड पार्षदों को सम्मानित किया गया

Updated:
विज्ञापन
संत जोसेफ पर्व पर नगर अध्यक्ष व वार्ड पार्षदों को सम्मानित किया गया

संत अन्ना महागिरजाघर सामटोली में संत जोसेफ पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया

विज्ञापन

संत जोसेफ त्याग, समर्पण और जिम्मेदारी के जीवंत उदाहरण हैं सिमडेगा. संत अन्ना महागिरजाघर सामटोली में संत जोसेफ पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया. इस अवसर पर कैथोलिक सभा, महिला संघ एवं युवा संघ द्वारा नवनिर्वाचित नगर अध्यक्ष एवं वार्ड पार्षदों के लिए स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया. कार्यक्रम में जिप सदस्य सह कांग्रेस महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष जोसिमा खाखा मुख्य रूप से उपस्थित थीं. उन्होंने कहा कि संत जोसेफ त्याग, समर्पण और जिम्मेदारी के जीवंत उदाहरण हैं, जो हर पिता को अपने परिवार और समाज के प्रति कर्तव्य निभाने की सीख देते हैं. उन्होंने कहा कि पिता केवल परिवार के मुखिया नहीं होते बल्कि वह अपने बच्चों के भविष्य के निर्माता होते हैं. एक सशक्त और संस्कारी समाज का निर्माण तभी संभव है जब हर पिता अपने दायित्वों को समझते हुए बच्चों को सही दिशा और मूल्यों की शिक्षा दे. संत जोसेफ ने हमें सिखाया है कि मौन रहकर भी सेवा और जिम्मेदारी निभायी जा सकती है. जोसिमा खाखा ने कहा कि आज के बदलते समय में पिताओं की भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो गयी है. बच्चों के लिए केवल आर्थिक सहयोग ही नहीं बल्कि नैतिक मार्गदर्शन और भावनात्मक समर्थन भी आवश्यक है. उन्होंने सभी पिताओं से आह्वान किया कि वह अपने परिवार में प्रेम, अनुशासन और संस्कार का वातावरण बनाए रखें. नगर परिषद अध्यक्ष ओलिभर लकड़ा ने नवनिर्वाचित वार्ड पार्षदों को संबोधित करते हुए कहा कि जैसे एक पिता अपने परिवार के प्रति जिम्मेदार होता है, वैसे ही जनप्रतिनिधि समाज के प्रति उत्तरदायी होते हैं. इसलिए वह अपने कर्तव्यों का ईमानदारी और निष्ठा के साथ पालन करें.कार्यक्रम में पल्ली पुरोहित फ़ादर इग्नेश टेटे ने भी जनप्रतिनिधियों को सेवा भावना के साथ कार्य करने की प्रेरणा दी. मंच संचालन युवा संघ के सदस्य ब्रिशियूस सोरेंग ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन कैथलिक सभा के अध्यक्ष राजन बा: ने दिया. कार्यक्रम के दौरान नप अध्यक्ष ओलिवर लकड़ा सहित सभी वार्ड पार्षदों को सम्मानित किया गया. मौके पर नप अध्यक्ष ओलिवर लकड़ा, वार्ड पार्षद रोसा केरकेट्टा, गोरेती सोरेंग, जोसफा लकड़ा, अगुस्ता कुल्लू, फ्रांसिस जेवियर सोरेंग, राकेश लकड़ा, अनूप लकड़ा, सुनील मिंज सहित कैथलिक सभा, महिला संघ एवं युवा संघ के सदस्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
Vikash Nath

लेखक के बारे में

By Vikash Nath

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola